लगातार कर ली दो दिन छुट्टी तो टीचर ने की बेरहमी से पिटाई
अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक की बेरहम पिटाई के डर से बच्ची स्कूल के नाम से भी घबरा रही है।
पुणे। पुणे में पांचवी क्लास की छात्रा को बेरहमी से पीटने का एक मामला सामने आया है। छात्रा दो दिन स्कूल नहीं गई, जिसकी वजह से स्कूल के शिक्षक ने छात्रा की डंडे से पीट-पीटकर बच्चे के शरीर में गहरे निशान बना दिए। इस वजह से बच्ची अब स्कूल के नाम से भी डर रही है। टीचर द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद बच्ची स्कूल जाने से भी इंकार कर रही है। पुणे के पिंपरी-चिंचवड के जाधववाडी में ये घटना सामने आई जहां साई जीवन स्कूल में एक शिक्षक द्वारा छात्रा की पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्रा का नाम सोनम सीताराम जयसवाल है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल के शिक्षक श्रीकृष्ण विठ्ठल केंगले ने बच्ची की पिटाई की है। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक की बेरहम पिटाई के डर से बच्ची स्कूल के नाम से भी घबरा रही है।

दरअसल स्कूल की तरफ से स्कॉलरशिप के लिए आधारकार्ड और बैंक में खाता खोलने को कहा गया था। आधारकार्ड बन गया था, पर बैंक में किसी कारणवश खाता शुरू करने में देरी हो रही थी, जिसकी वजह से डर से बच्ची स्कूल जाने से कतरा रही थी और दो दिनों तक स्कूल नहीं गई। स्कूल जाते ही शिक्षक ने बच्ची से बिना कुछ पूछे पिटाई करनी शुरू कर दी। बच्ची के हाथों पर पिटाई के गहरे निशान देखे जा सकते हैं। बच्ची के माता-पिता मूल रूप से उत्तरप्रदेश के हैं, पिछले सात साल से वो पुणे में रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications