भारत में पहली बार मिला किसी बौने व्‍यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस, जानें कौन हैं ये शख्‍स

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक बौने व्‍यक्ति को भारत का पहला ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया है।

हैदराबाद, 04 नवंबर। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक बौने व्‍यक्ति को भारत का पहला ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया है। गट्टीपल्ली शिवपाल नाम का ये शख्‍स भारत में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाला पहला बौना बन गया है।

dwarf to receive a Driving license

बता दें गट्टीपल्ली शिवलाल 42 साल के हैं और करीब 3 फीट लंबे हैं। उन्होंने 2004 में अपनी डिग्री पूरी की और अपने जिले में विकलांग के रूप में डिग्री पूरी करने वाले पहले व्यक्ति थे।मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा लोगों को मेरी लंबाई को लेकर पता नहीं क्‍या समस्‍या था लोग हमेशा मुझे तंज कसते थे। लोगों से तंज आकर मैंने ड्राइविंग सीखने की कोशिश की और मैं कामयाब हुआ।

शिवलाल ने कहा कि आज मैं द लिम्‍का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और कई अन्य के लिए योग्य हूं। मेरे सीखने के बाइ कई दिव्‍यांग लोगों ने मुझसे ड्राइविंग की ट्रेनिंग लेने के लिए संपर्क किया है।मछुआरे ने खोजी ये अजीबोगरीब मछली, फोटो देख लोग बोले- 'चीजबर्गर विद टीथ'

शिवपाल ने बताया इन सभी में अधिकांश की लंबाई कम हैं, इसलिए अब मैंने निर्णय लिया है कि मैं अगले साल से शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ड्राइविंग स्‍कूल शुरू करूंगा। प्राइवेट संस्‍था में काम करने वाले शिवपाल ने बताया कि उन्‍हें नौकरी पर जाने के लिए बस, टैक्‍सी में ट्रैवेल करने में काफी समस्‍या होती थी। लोग उन भद्दे कमेंट करते थे लेकिन जब मैंने देखा कि बौना अमेरिकी कार ड्राइव कर रहा है तब मैंने भी ड्राइविंग सीखने की ठान ली और आज परिणाम सबके सामने है।

शिवपाल ने कहां उन्‍होंने लगभग 120 ड्राइविंग स्‍कूलों में कार सीखने के लिए संपर्क किया लेकिन सभी ने मना कर दिया। इसके बाद हैदराबाद के बारे में शिवपाल को पता चला कि वो लोगों के हिसाब से कार डिजाइन करता है। इसके बाद शिवपाल ने अपनी हाइट के हिसाब से कार सेट एजेस्‍ट करवाई और अपने एक करीबी दोसत से रात के समय में सूनसान सड़क पर ड्राइविंग सीखी। चंद दिन में ही मैं गाड़ी चलाना सीख गया इसके बाद मैंने लाइसेंस के अप्‍लाई किया। जहां मेरा ड्राइविंग टेस्‍ट हुआ जिसमें मैं पास हुआ और ये साबित कर सका कि कम हाइट वाले भी ड्राइविंग कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+