लाइक्स के लिए डॉगी को लात मारकर दी गाली, बनाया Video, एक्ट्रेस ईशा गुप्ता समेत कई सेलेब्स ने लगाई क्लास

फॉलो और लाइक के लिए महिला ने कुत्ते को लात मारकर दी गाली, वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लगाई क्लास। बाद में वीडियो को किया डिलीट

Kajal Kiran hits Dog: सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को वायरल करने के लिए अजीब-अजीब हरकते करते हैं। ऐसे समय में जब लोग रेल की पटरियों पर, ट्रेन के सामने, ब्रिज पर, बाइक पर अजीबो-गरीब हरकत करके अपने वीडियो वायरल करने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ ऐसे लोग भी हैं जो वायरल होने के लिए जानवरों को भी पीछे नहीं छोड़ रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर करने वाली महिला कुत्ते के साथ जानवरों का बर्ताव कर रही है। हालांकि आलोचना होने के बाद महिला ने वीडियो को डिलीट कर दिया और लेकिन अपने किए के लिए जो माफी मांगी उसकी भी लोग आलोचना कर रहे हैं।

लाइक-फॉलो के लिए की घटिया हरकत

लाइक-फॉलो के लिए की घटिया हरकत

इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर फेमस काजल किरन ने कुछ ऐसी ही हरकत की है जिसकी वजह से लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। दरअसल उन्होंने एक रील बनाई है जिसमे वह सड़क के आवारा कुत्ते को पहले प्यार से अपने पास बुलाती हैं और बाद में उसे लात मारकर गालियां देती है। इस गिरी हुई हरकत के बाद वह वीडियो में हंसती हुई नजर आ रही हैं। जिस तरह से उन्होंने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं और उनकी क्लास लगा रहे हैं।

काजल की लोगों ने जमकर लगाई क्लास

काजल की लोगों ने जमकर लगाई क्लास

एनिमल लवर्स ने काजल किरन की जमकर क्लास लगाई है। एक यूजर ने लिखा, कितना डरावना अमानवीय व्यवहार है यह, क्या हम कभी भी खुद को लोकप्रिय कराने के लिए इस सस्तर तक गिर सकते हैं। ऐसा सिर्फ लाइक और फॉलो के लिए, आखिर हम अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ि को क्या सिखा रहे हैं। आखिर आप कैसे एक बेजुबान जानवर के साथ इस तरह का अमानवीय असंवेदनशील बर्ताव कर सकती हैं। अगर आप इनसे प्यार नहीं कर सकती हैं तो उन्हें कम से कम चोट तो मत पहुंचाइए।

आलोचना के बाद मांगी माफी

आलोचना के बाद मांगी माफी

जिस तरह से सोशल मीडिया पर लोगों ने काजल की क्लास लगाई उसके बाद आखिरकार उन्होंने लोगों से माफी मांगनी पड़ी। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी इस हरकत के लिए लोगों से माफी मांगी। काजल ने कहा कि कल जो हुआ है, वह सोचा-समझा हुआ नहीं था, मैं एनिमल से बहुत प्यार करती हूं, मैंने डॉगी को कोशिश की प्यार करने की, लेकिन जब वह मेरे करीब आया तो मैं डर गई, तो मैंने उसे किक कर दिया। मेरी भाषा गंदी थी इसके लिए मैं माफी चाहती हूं।

अजीबो-गरीब सफाई से नाराज लोग

अजीबो-गरीब सफाई से नाराज लोग

काजल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि आपको मालूम है कि दिल्ली मुंबई के लोगों की छूटते ही गाली देने की आदत होती है। लेकिन यह गलत है, मैं भी जानवरों से बहुत प्यार करती हूं, मैं अपने आस-पास के हर किसी से प्यार करती हूं।
आप लोगों को कल के वीडियो से जो तकलीफ हुई है उसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं। जिनको भी मेरे वीडियो से तकलीफ हुई है उनसे मैं माफी मांगती हूं। मैं आपकी नफरत नहीं चाहती हूं, मैं आपका प्यार चाहती हूं। अगर मैंने कुछ गलत किया है तो आप मुझे बोल सकते हैं, यह आपका अधिकार है।

ईशा गुप्ता, गायत्री भारद्वाज ने लगाई क्लास

ईशा गुप्ता, गायत्री भारद्वाज ने लगाई क्लास

हालांकि काजल ने अपने किए के लिए माफी मांगी है, लेकिन जिस तरह की सफाई उन्होंने अपनी हरकत के लिए दी वह लोगों के गले नहीं उतर रही है। फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने काजल के माफी वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने कमेंट करके लिखा, अपना मुंह बंद रखो, तुम घटिया हो, इस तरह की हरकतें बंद करो। अभिनेत्री गायत्री भारद्वार ने कमेंट करके लिखा, डर गई डॉगी से, वीडियो में तो आप हंस रही थी, तुम इस नफरत के लायक हो जो लोग तुम्हें दे रहे हैं, अच्छा है तुम्हें यह सब नफरत मिलती रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+