मर्दों के वेश में रांची की सड़कों पर शिकार को निकली महिलाएं!

मर्दों की पोशाक पहनकर रांची की सड़कों पर निकली ये महिलाएं आख़िर क्या कर रही थीं?

बीबीसी

शनिवार 29 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची की अलग-अलग सड़कों पर कुछ ख़ास नज़ारा देखने को मिला. यहाँ पुरुषों का वेश धारण कर जनजातीय महिलाओं ने 'जनी शिकार' किया.

जनी शिकार यानी जानवरों का शिकार. बताया जाता है कि यह 'जनी शिकार' 12 साल में एक बार होता है.

इस शिकार में शामिल महिलाओं ने बताया कि यह परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है. जो हर 12 साल में आयोजित होता है.

कई सालों पहले रोहतासगढ़ के सिनगी दई नाम की वीरांगना के पुरुषों का वेश बनाकर अपना गढ़ बचाने के लिए युद्ध करने और उसमें विजय प्राप्त करने की याद में ये परंपरा शुरू हुई थी.

इसमें आदिवासी महिलाएं पुरुषों का ड्रेस पहनकर जनी शिकार में निकलती हैं.

जनी शिकार में निकली महिलाओं को रास्ते में जो भी जानवर (बकरी, सुअर, मुर्गा, खस्सी आदि) मिलते था उनका शिकार कर लेती थी लेकिन ऐसा करने से अब जानवरों के मालिकों से दुश्मनी होने लगी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+