फोन नंबर नहीं तो जीमेल, याहू पर मेल आईडी नहीं

gmail logo-mobile-number
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे पॉपुलर फ्री ईमेल प्रोवाइडर्स जीमेल और याहू ने नया ईमेल पता बनाने के लिए टेलीफोन नंबर अनिवार्य बना दिया है। ईमेल प्रोवाइडर्स ने स्पैम मैसेज रोकने के कोशिशों के तहत यह कदम उठाया है।

अब नई ईमेल आईडी बनाने के इच्छुक लोगों को टेलीफोन नंबर देना होगा जिसका उपयोग जीमेल और याहू द्वारा सत्यापन के लिए किया जाएगा।

गूगल इंडिया के स्‍पोक्‍सपर्सन ने दावा किया कि फोन नंबर देना वैकल्पिक है लेकिन मोबाइल नंबर भरने का स्थान छोड़कर आगे बढ़ने का बार-बार प्रयास नाकाम रहा। जीमेल वेबसाइट ने कहा कि फोन नंबर मांगने का उददेश्य स्पैम ईमेल भेजने वालों को रोकना है।

वेबसाइट ने कहा, ‘हमारे उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचाने के प्रयास में, हम कई बार अपने उपयोगकर्ताओं से एकाउंट बनाने या उसे खोलने से पहले यह साबित करने के लिए कहते हैं कि वे रोबोट नहीं हैं। फोन के जरिये यह अतिरिक्त पुष्टि करने का उददेश्य स्पैम संदेश भेजने वालों को हमारी प्रणालियों का दुरूपयोग करने से रोकना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+