मॉरीशस जाते वक्त 14 मिनट तक सुषमा स्वराज के प्लेन से नहीं हो पाया संपर्क, अधिकारियों में मचा हड़कंप
नई दिल्ली। त्रिवेंद्रम से मॉरीशस जा रहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का वीवीआईपी एयरक्राफ्ट 'मेघदूत' का अचानक से संपर्क टूट जाने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शनिवार शाम को करीब 12 से 14 मिनट तक सुषमा स्वराज के एयरक्राफ्ट से संपर्क नहीं हो पाया, जिसके बाद कंट्रोल रूम में सभी चिंता में पड़ गए। मॉरीशस द्वीप में प्रवेश करने के बाद मॉरिशस एयर ट्राफिक कंट्रोल और एम्ब्रायर ईआरजे 135 के बीच संपर्क नहीं हो सका।

एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया (AAI) के सीनियर अधिकारी ने कहा, 'अक्सर समुद्र के ऊपर अगर कोई प्लेन से संपर्क टूट जाता है, तो उसके आधे घंटे तक इंतजार बाद सूचना दी जाती है। इस मामले में आईएफसी-31 से संपर्क टूट जाने के बाद मॉरीशस के अथॉरिटीज ने 12 मिनट के बाद ही अलार्म बजा दिया था।' अधिकारी के मुताबिक, वीवीआईपी प्लेन होने की वजह से मॉरीशस अधिकारियों ने ज्यादा इतंजार नहीं किया और अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनके इस खबर के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वीवीआईपी फ्लाइट होने के कारण मॉरीशस ने 'INCERFA' अलार्म का ऐलान किया, जिसका मतलब होता है अनिश्चितता। इसके बाद उन्होंने चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया गया। विदेश मंत्री की फ्लाइट के लिए शाम करीब 4.44 पर अलार्म बजाया गया था और 4.58 पर उसके पायलट से संपर्क हो सका।
सुषमा स्वराज मॉरीशस से होकर साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुईं हैं, जहां वह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा विदेश मंत्री आईबीएसए (भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका) के मीटिंग में भी शिरकत करेंगी, जहां तीनों देश विश्व के कई बड़े मुद्दे पर वार्ता करेंगे।
हालांकि, इससे पहले आज सुषमा स्वराज ने आज (रविवार) को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications