Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जल्द सस्ता हो सकता है आटा! महंगाई रोकने के लिए मोदी सरकार ने बाजार में उतारा 35 लाख टन गेंहू

भारत सरकार गेहूं और आटे की कीमतें कम करने के लिए अभी तक 5 दौर की ई नीलामी कर चुकी है। जिसके तहत 35 लाख टन से अधिक गेहूं बाजार में भेजा गया है।

Food Corporation of India FCI conducted 5th e auction to control price of wheat and atta

पिछले कुछ महीने में देश में गेंहू और आटे की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सरकार आटा की कीमतों को कम करने की कोशिशों में जुटी हुई है। भारत सरकार द्वारा गेहूं एवं आटे की कीमत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बाजार हस्तक्षेप की दिशा में की जा रही पहल के तहत इसका आयोजन किया जा रहा है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने बुधवार को ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं की बिक्री के लिए 5वीं ई-नीलामी का आयोजन किया। इससे पहले फरवी और 2 मार्च को तीसरी और चौथी ई नीलामी की गई थी।

भारतीय खाद्य निगम के 23 मण्डलों में स्थित 657 डिपो पर नीलामी के लिए कुल 11.88 लाख मीट्रिक टन गेहूं की पेशकश की गई है। वहीं 1248 बोली लगाने वालों को 5.39 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा गया। पांचवी ई-नीलामी में गेहूं 2197.91 रुपये/क्विंटल के दाम पर बेचा गया। ई-नीलामी में 100 से 499 मीट्रिक टन तक की मात्रा की अधिकतम मांग थी, जिसके बाद 500-999 मीट्रिक टन की मात्रा और उसके बाद 50-100 मीट्रिक टन की मात्रा थी।

Food Corporation of India FCI conducted 5th e auction to control price of wheat and atta

खाद्य मंत्रालय के अनुसार, खाद्यान्न और गेहूं के आटे की खुदरा कीमतों को कम करने के कदमों के तहत पिछले चार दौरों में लगभग 23.47 लाख टन गेहूं ओपन मार्केट सेल स्कीम (ओएमएसएस) के तहत थोक उपयोगकर्ताओं को बेचा गया था। पहली ई-नीलामी 1 और 2 फरवरी 2023 को आयोजित हुई थी, जिसमें 9.13 लाख मीट्रिक टन गेहूं 1016 बोलीदाताओं को 2474 रुपये प्रति क्विंटल के औसत मूल्य पर बेचा गया था।

15 फरवरी 2023 को संपन्न हुई दूसरी नीलामी के दौरान 3.85 लाख मीट्रिक टन गेहूं की मात्रा 1060 बोलीदाताओं को 2338 रुपये/क्विंटल के औसत मूल्य पर बेची गई। इसके बाद 5.07 लाख मीट्रिक टन गेहूं तीसरी ई-नीलामी के माध्यम से 875 सफल बोलीदाताओं को विक्रय किया गया, जिसका औसत मूल्य 2173 रुपये/क्विंटल था। चौथी ई-नीलामी के दौरान 5.40 लाख मीट्रिक टन गेहूं 1049 सफल बोलीदाताओं को 2193.82 रुपये/क्विंटल के भारित औसत मूल्य पर बेचा गया।

Food Corporation of India FCI conducted 5th e auction to control price of wheat and atta

चौथी ई-नीलामी तक 23.47 लाख मीट्रिक टन गेहूं का स्टॉक बेचा जा चुका है। अगली साप्ताहिक 6वीं ई-नीलामी 15 मार्च को होगी। सरकार द्वारा लगातार की जा रही गेंहू की नीलामी से बाजार नरम पड़ा है। जिसके चलते बाजार में गेंहू की कीमतों में कमी देखने को मिली है। ओपन मार्केट में गेहूं का औसत मूल्य 2,200 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे आ गया है। मंत्रालय ने कहा, बिक्री ने पूरे देश में गेहूं और गेहूं के आटे की कीमत को कम करने में अहम भूमिका निभाई है।

एक अप्रैल से गेहूं की खरीद अवधि शुरू होने के मद्देनजर सरकार ने 31 मार्च तक गेहूं का उठान पूरा करने की अनुमति दी है। ओएमएसएस के तहत कुल 50 लाख टन गेहूं बिक्री के लिए आवंटित किया गया है। एफसीआई को साप्ताहिक ई-नीलामी के माध्यम से 15 मार्च तक थोक उपयोगकर्ताओं को कुल 45 लाख टन गेहूं बेचने का अधिकार है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+