'बाबा का ढाबा' कंट्रोवर्सी की हुई Happy Ending, गौरव वासन ने कही यह बात

नई दिल्ली, जून 14: सोशल मीडिया किसी जरूरतमंद की किस्मत बदलने का कितना माद्दा रखती है इसका अंदाजा तो आपको बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद से हो गया होगा। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर में बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद रातों रात एक सेलिब्रिटी बनकर लाखों रुपए के मालिक बन गए थे। हालांकि इसके बाद जो ड्रामा शुरू हुआ आज उसकी हैप्पी एंडिंग हो गई हैं। जिसकी तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

रातों रात लखपति बन गए थे कांता प्रसाद

रातों रात लखपति बन गए थे कांता प्रसाद

दरअसल, कांता प्रसाद के ढाबे की एक वीडियो यूट्यूब और फूड ब्लॉगर गौरव वासन ने शेयर की थी, जिसमें वो काफी रोते हुए दिख रहे थे। वीडियो में उस दौरान बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने बताया था कि उनकी दुकान बिल्कुल नहीं चलती है और रोटी का भी टोटा होता है। ऐसी भावुक वीडियो देखने के बाद लोगों ने उनकी जमकर मदद की और लोग उनके ढाबे पर खाना खाने पहुंचने लगे। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने उनकी पैसों से भी मदद की। सब कुछ अच्छा चल रहा था कि कांता प्रसाद के डोनेशन के पैसों को लेकर गौरव वासन पर हेराफेरी का बड़ा आरोप लगा दिया था।

गौरव पर लगाया लाखों रुपए हड़पने का आरोप

गौरव पर लगाया लाखों रुपए हड़पने का आरोप

यहां तक की बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद ने यूट्यूबर पर विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए लाखों रुपए हड़पने का सनसनीखेज आरोप लगाकर एफआईआर तक दर्ज करा दी। इसके बाद दोनों में तनातनी बढ़ गई और कांता प्रसाद ने उन चंदे के पैसों से पिछले साल दिसंबर में एक रेस्टोरेंट भी खोल लिया। वहीं अपने घर में काम करवाकर कुछ पुराना कर्जा भी चुका दिया। हालांकि रेस्टोरेंट के खुलने के बाद पहले महीने वहां लोगों की भीड़ रही, लेकिन बाद में धंधा ठप पड़ गया, जिसके बाद उन्होंने उस नई जगह को बंद करके पुरानी जगह ही लौटने में अपनी भलाई समझी।

बाबा ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

बाबा ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

इस बीच हाल ही में बाबा का ढाबा के कांता प्रसाद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने गौरव वासन को अच्छा आदमी बताया और उससे माफी भी मांगी। बाबा ने अपने वीडियो में कहा था कि वो लड़का चोर नहीं था। हमसे ही गलती हुई है। इसके बाद कांता प्रसाद ने एक बार फिर गौरव को अपने ढाबे पर बुलाने की इच्छा जाहिर की। वहीं गौरव वासन ने इंस्टाग्राम पर इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद इसका जबाव दिया। उन्होंने बस एक शब्द लिखा- karma...

अब विवाद की हुई हैप्पी एंडिंग

अब विवाद की हुई हैप्पी एंडिंग

वहीं अब कांता प्रसाद के माफी मांगने के बाद गौरव वासन ने एक एक तस्वीर अपने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। तस्वीर साझा करते हुए गौरव ने लिखा कि अंत भला तो सब भला। गलत करने वाले से बड़ा गलती माफ करने वाला होता है। मेरे मां-बाप ने हमेशा मुझे यही सीख दी है। नानक नाम चड़दी कला, तेर भाणे सरवत दा भला। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद अब इस विवाद का एक हैप्पी एंडिंग हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+