26 रुपए में आ जाती थी शाही पनीर-दाल मक्खनी, रायता और रोटी, देखिए कितना सस्ता था 1985 में होटल का खाना
1985 Restaurant Bill Viral: आपने घर के बुजुर्ग लोगों से यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि हमारे वक्त में यह चीज इतने रुपए की आती थीं। उदाहरण के तौर पर जैसे घर में दादा जी बताया करते थे कि हमने चीनी 50 पैसे की किलो खरीदी है। ऐसे ही अब सोशल मीडिया पर एक होटल का 37 साल पुराना बिल वायरल हो रहा है, जिसमें शाही पनीर और दाल मखनी की कीमत देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

साल 1985 का बिल वायरल
आज के दौर में आप किसी होटल में खाना खाने जाओ तो किसी भी सब्जी की प्लेट 200 रुपए से कम नहीं होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक होटल का बिल जमकर वायरल हो रहा है, जो साल 1985 का है। जिससे साफ पता लग रहा है कि उस वक्त होटल में खाने की क्या कीमत हुआ करती थी।

आज की तुलना में पहले के दाम काफी कम
इसमें कोई शक नहीं है कि बदल कितना बदल चुका है। वॉकमैन, टेप रिकॉर्डर और बड़े-बड़े कैमरे की जगह अब मोबाइल ने ले ली है। ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर रहन-सहन में भी वक्त के साथ कितना बदलाव आ चुका है। और जिस चीज में सबसे ज्यादा उछाल आया है वो हैं खाने की चीजें और टैक्स में। जो चॉकलेट 80 के दशक में लोग एक रुपये में 2 या 3 खरीदते थे। ऐसे में आप सोच भी नहीं पाओगे कि उस दौर में रेस्तरां में खाने का कितना बिल बन सकता है।

20 दिसंबर, 1985 में 26 रुपए 30 पैसे का बिल
लेकिन अब इसका जवाब मिल गया है। दरअसल, नई दिल्ली के एक रेस्तरां का 20 दिसंबर, 1985 का एक बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाजपत नगर के लजीज होटल ने अपने यहां का 37 साल पुराने बिल की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसका पूरा बिल 26 रुपए 30 पैसे का है। बिल में खाने की ऑर्डर की गई चीजों की कीमत भी काफी हैरान करने वाली है।

शाही पनीर की रेट 8 रुपए, दाल मखनी 5 रुपए
अगर आप पूरे बिल पर गौर करें तो शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और कुछ चपातियों का ऑर्डर दिया गया था।, जिसमें शाही पनीर की रेट 8 रुपए, दाल मखनी 5 रुपए, रायता 5 रुपए और रोटी की कीमत 70 पैसे जोड़ी हुई है। रेस्टोरेंट के पोस्ट को अब हजारों लाइक्स और शेयर मिल चुके हैं। जबकि कई यूजर रेट देखखर हैरान नजर आ रहे हैं। कुछ ने कहा कि उन्नीस सौ अस्सी के दशक में पूरे भारत में इस तरह की कीमतों पर भोजन करना सामान्य बात थी। बता दें कि खाने का बिल जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसे पहले बार 12 अगस्त 2013 में शेयर किया गया था। ऐसे में वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications