यूपी में शीतलहर तो एमपी में पाले का प्रकोप और ठिठुर रही है दिल्ली
नई दिल्ली। जैसे-जैसे पारा गिर रहा है ठीक उसी तरह से सर्दी बढ़ती जा रही है। यूपी वालों के लिए आज सुबह सर्दी वाली रही तो दिल्ली की भी ठिठुरन भरी सुबह रही है।
यूपी की राजधानी में सुबह कोहरे से भरी रही, लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। साथ ही बह रही शीत लहर ने ठंड में इजाफा कर दिया है तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली और एमपी में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। यूपी समेत आज पास के राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है।

पूर्वांचल
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री, कानपुर में 8.2 डिग्री, गोरखपुर में नौ डिग्री, इलाहाबाद में 9.4 डिग्री और झांसी में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पाला बढ़ने की संभावना
एमपी में मौसम विभाग ने पाला पड़ने की आशंका जताई है।

भोपाल
राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, इंदौर में नौ डिग्री, ग्वालियर में 4.4 डिग्री और जबलपुर में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications