POK को लेकर राम माधव का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

गुवाहटी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने भी पीओके पर बड़ा बयान दिया है, राम माधव ने कहा कि धारा 370 अब इतिहास हो गया है और भारत को अब अन्य मुद्दों पर सोचना होगा, इसमें पीओके का मुद्दा भी शामिल है, रविवार को गुवाहटी में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं और बहुत जल्द ही वहां पर विकास का परचम लहराएगा और समय आने पर पीओके का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

PoK को लेकर राम माधव का बड़ा बयान...

PoK को लेकर राम माधव का बड़ा बयान...

इससे पहले भी राम माधव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हमारे पड़ोसी देश के कब्जे में जो भी हिस्सा है वह हमारा है और वह हम तक हर हालत में आएगा, बतौर भारतीय यह हम लोगों की जिम्मेदारी है कि हम लोग कश्मीर के लोगों के साथ जुड़ें। दरअसल राम माधव जम्मू कश्मीर में के मसले पर नया भारत, नया कश्मीर विषय पर अपनी राय रख रहे थे, इसी दौरान उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वह कश्मीर के लोगों के साथ जुड़ें।

जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ जुड़ना हर भारतीय की जिम्मेदारी है: माधव

जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ जुड़ना हर भारतीय की जिम्मेदारी है: माधव

राम माधव ने कहा था कि जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ जुड़ना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले छह दशक से कश्मीर के लोगों के मन में अलगाववादी विचार भरे गए हैं, लिहाजा बतौर भारतीय हमे कश्मीर को पाकिस्तान के चश्मे से देखने की जरूरत नहीं है। इससे पहले जिस तरह से पाकिस्तान ने इस पूरे मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, उसपर राम माधव ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, लिहाजा पाकिस्तान को इस मसले पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

बौखलाया हुआ है पाकिस्तान

बौखलाया हुआ है पाकिस्तान

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से राज्य में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वहीं अनुच्छेद 370 को लेकर पाकिस्तान भी तिलमिलाया हुआ। यहां तक कि पाकिस्तान ने तो परमाणु हमले की चेतावनी तक दे दी है लेकिन खुद पाक कप्तान इमरान खान मानते हैं कि अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान हार जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+