मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट की तारीख तय, राज्यपाल ने देर रात जारी किए आदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक के लिए सोमवार का दिन काफी अहम होने वाला है। कमलनाथ सरकार को 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा। शनिवार देर रात राज्यपाल लालजी टंडन ने इसके आदेश जारी कर दिए। इसके मुताबिक, सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद ही विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग होगी।
Recommended Video

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को बहुमत साबित करने के लिए चिट्ठी लिख दी है। शनिवार देर रात राज्यपाल महोदय ने चिट्ठी पर हस्ताक्षर कर सीएम हाउस भेज दी। राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट 16 मार्च यानी कल होगा। मध्यप्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट राज्यपाल के अभिभाषण के तत्काल बाद शुरू हो जाएगा। विश्वास मत पर वोटिंग हो सकती है।
राज्यपाल ने निर्देशित किया है कि विधानसभा में मत विभाजन बटन दबा करो। किसी भी स्थिति में विधानसभा सदन को स्थगित नहीं किया जाए। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाए। इससे पहले शनिवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर बजट सत्र से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग की थी। इस बीच, कांग्रेस ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पत्र लिखा है। चार पृष्ठ के पत्र में कमलनाथ ने कहा, 'आप कृपया केन्द्रीय गृह मंत्री होने के नाते अपनी शक्तियों का प्रयोग करें जिससे कांग्रेस के 22 विधायक जो बंदी बनाए गए हैं वे वापस मध्य प्रदेश सुरक्षित पहुंच सकें तथा 16 मार्च से प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र में विधायक के रुप में अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को बिना भय अथवा लालच के निर्वाह कर सकें।'












Click it and Unblock the Notifications