असम में बाढ़ का कहर: 17 लाख लोग प्रभावित, अलर्ट पर कई जिले

असम में बाढ़ के चलते जहां 24 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है वहीं प्रदेश के करीब दो हजार से ज्यादा गांव डूब चुके हैं।

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से हालात दिन-प्रतिदिन और खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश में बाढ़ की वजह से अब तक 44 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। तस्वीरों में देखिए कैसे बाढ़ से यहां जनजीवन प्रभावित हुआ है...

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

असम के 24 जिलों में अलर्ट

असम के 24 जिलों में अलर्ट

असम में बाढ़ के चलते जहां 24 जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है वहीं प्रदेश के करीब दो हजार से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। भयंकर बाढ़ से जहां अब तक 44 लोगों की जान चली गई है। वहीं 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से राज्य के माजुली, धेमाजी, सिवसागर, गोलाघाट और नगांव जिलों पर बुरा असर पड़ा है।

अब तक 44 लोगों की मौत

अब तक 44 लोगों की मौत

बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सरकार खास प्रबंध में जुटी हुई है। प्रदेश में 294 राहत शिविर लगाए गए हैं, करीब 31 हजार लोगों शरण लिए हुए हैं। इसके अलावा राहत और बचाव दल भी लगातार जरुरतमंद लोगों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने में जुटे हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित करीब दो हजार लोगों को राहत-बचाव में जुटी ने बचाया है।

काजीरंगा में भी बाढ़ से बुरा हाल

काजीरंगा में भी बाढ़ से बुरा हाल

प्रदेश के सबसे बड़े प्राणी उद्यान काजीरंगा नेशनल पार्क भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है। यहां कई फीट पानी भरा हुआ है, जिससे जानवर परेशान हैं। जानवरों के लिए सुरक्षित जगह ढूंढना भी मुश्किल हो रहा है। जानवर सुरक्षित जगह की तलाश करते नजर आ रहे हैं।

असम के सीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

असम के सीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। तकरीबन 1 लाख हेक्टेयर में फसल बर्बाद हो चुकी है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को बाढ़ग्रस्त माजुली जिले का दौरा किया। इस दौरान सीएम ने राहत शिविरों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने माजुली और काजीरंगा नेशनल पार्क का भी दौरा किया। यहां भी बाढ़ का असर देखने को मिला है।

बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम सोनोवाल

बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम सोनोवाल

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के अनुसार बाढ़ प्रभावितों को लेकर फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चिंतित हैं। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित राज्यों को लेकर हाईलेवल बैठक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से हरसंभव सहयोग की बात कही गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू भी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+