गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ की स्थिति, कई शहरों में फ्लैश फ्लड, 10 बड़े अपडेट
Gujarat Maharashtra Weather Alert: भारी बारिश के कारण गुजरात और महाराष्ट्र में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घरों में पानी घुस गया और कई इलाकों में जलभराव व बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों से घरों तक पानी आने की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के चलते नदियां और नाले ऊफान पर हैं और सड़कों पर सैलाब है। कहीं भैंस पानी में बह गईं तो कहीं इंसान। इतना ही नहीं, बाढ़ के पानी में गाड़ियां भी खिलौनों की तरह बह गई। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए जूनागढ़ सहित गुजरात के कई जिलों में रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में येलो अलर्ट और ठाणे, पालघर और रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने गुजरात के वडोदरा इलाके का वीडियो जारी किया है। साथ ही लिखा है कि, भारी बारिश के कारण वडोदरा के कई इलाकों में जलभराव हुआ।
लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। तो वहीं, नवसारी में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे स्थिति बन गई है। मूसलाधार बारिश के कारण जूनागढ़ में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इस बीच एनडीआरएफ की टीम ने मोती बाग इलाके में बचाव अभियान चलाया।
गुजरात में शनिवार 22 जुलाई को दक्षिण और सौराष्ट्र क्षेत्रों के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जिससे शहरी क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बांधों और नदियों में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इतना ही नहीं, नदियों के बढ़ जलस्तर के कारण कई गांवों एक-दूसरे से कट गए।
महाराष्ट्र-गुजरात में बारिश से हुए नुक्सान के जानें 10 बड़े अपडेट
1. महाराष्ट्र के ठाणे जिला प्रशासन ने शनिवार, 22 जुलाई को तानसा बांध में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद भिवंडी, शाहपुर और वसई तालुका के गांवों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की।
2. इस सप्ताह मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। ऐसे में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के स्वास्थ्य विभाग ने इस मौसम में लेप्टोस्पायरोसिस (चूहे से फैलने वाली बीमारी) के मामलों में वृद्धि को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है।
3. महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन में 27 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने शनिवार को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। यहां धारा 144, रविवार 23 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।
4. गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के कराण मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर पांच-सात किलोमीटर का भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। हालांकि, अहमदाबाद और मुंबई की ओर यातायात खोल दिया गया।
5. IMD के अनुसार, जूनागढ़, जामनगर, देवभूमि द्वारका, कच्छ, सूरत, वलसाड, नवसारी और सूरत के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों मे अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, अहमदाबाद, आनंद, भरूच, बनासकांठा, साबरकांठा, अमरेली, जामनगर, गिर सोमनाथ, कच्छ के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है।
6. गुजरात के जूनागढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिले। यहां शहर में शनिवार रात 8 बजे तक केवल 12 घंटों में 241 मिमी बारिश होने के बाद कई गाड़ियां और मवेशियों को तेज पानी में बहते देखा गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कमर तक पानी से गुजरते देखा गया।
7. केंद्र शासित प्रदेश गुजरात के पड़ोसी राज्य दादरा और नगर हवेली जिले के सिलवासा शहर के पास एक कार बह गई, जिसमें पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की रात उस वक्त हुआ जब वे पुल को पार करने की कोशिश कर रहे थे।
8. नवसारी शहर में एक व्यक्ति और उसका बेटा उफनते नाले में बह गये। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि बेटे का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
9. मौसम विभाग ने मछुआरों को 22 जुलाई से 26 जुलाई तक उत्तरी गुजरात तट के आसपास या उसके आसपास न जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस अवधि के दौरान तूफानी मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है।
10- जूनागढ़ में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। एनडीआरएफ की टीम ने मोती बाग इलाके में बचाव अभियान चलाया।












Click it and Unblock the Notifications