मध्य प्रदेश में बाढ़ के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, एक्शन में CM शिवराज सिंह चौहान, पीएम मोदी से की बात

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आष्टा में भारी बारिश की वजह से एक बिल्डिंग टूट गई, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सीहोर के सोमालवाड़ा में भारी बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। यहां बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए एयर फोर्स ने अभियान चललायाा और लोगों को एयरलिफ्ट किया।

Recommended Video

    Madhya Pradesh में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़, CM Shivraj ने PM Modi से की बात | वनइंडिया हिंदी
    cm

    वहीं प्रदेश में बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है और उन्हें हालात का जायजा दिया। मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट करके इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मैंने आज प्रात: काल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा कर पूरी स्थिति की जानकारी दी है। उनका स्नेहपूर्ण समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। रात को मैंने सेना के 5 हेलिकॉप्टर मांगे थे, तीन टेकऑफ कर चुके हैं और 2 और की तैयारी है। इससे बचाव कार्य में तेजी आयेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीहोर जिले के सोमालवाड़ा से फंसे सभी भाई-बहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एयरलिफ्ट करने का ऑपरेशन रायसेन के भौंती गांव से प्रारम्भ होने वाला है। रायसेन के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए लोग परेशान ना हो। आर्मी के दो कॉलम भी भेजे रहे हैं। हम सभी को सुरक्षित निकाल लेंगे। मेरे प्रदेश के भाई-बहनों, पूरा प्रशासन और मैं स्वयं पूरी रात राहत एवं बचाव में लगे रहे। यह बताते हुए खुशी है कि बाढ़ प्रभावित 12 जिलों के 411 गांवों में हमने एक भी जान का नुकसान नहीं होने दिया। 8 हजार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+