Flashback 2021: इंटरनेट पर इस साल इन Videos ने मचाई धूम, सबसे ज्यादा हुए वायरल
नई दिल्ली, 19 दिसंबर। साल 2021 का आखिरी महीना यानी दिसंबर के आधा बीत जाने के साथ ही नए साल 2022 के स्वागत की तैयारियां भी शुरु हो गई है। 2021 अच्छी-बुरी और कुछ खट्टी मीठी यादों से भरा रहा। एक तरफ जहां इस साल कोरोना की दूसरी लहर ने लाखों लोगों की जानें छीन लीं, तो वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन के दौरान कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम्स और वीडियोज के जरिए लोगों के चेहरों पर खुशी की फुहार ला दी। साल 2021 के खत्म होने के साथ ही आज हम आपको उन वीडियोज के बारें में बताने जा रहे है जो रातों-रात सोशल मीडिया पर वारयल हो गए।

1. PPE किट में डॉक्टरों का हौसला अफजाई डांस
जब देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप झेल रहा था उस दौरान गुजरात के वडोदरा के मेडिकल स्टाफ का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें डॉक्टरों और नर्सों को कोविड-19 मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए पीपीई किट पहन डांस करते हुए देखा गया था। वहीं स्टाफ को देख कुछ मरीज बिस्तर पर बैठे-बैठे खुशी से हाथ हिला रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिससे यूजर्स ने बेहद पसंद किया था।
सोचना क्या, जो भी होगा देखा जायेगा...
वडोदरा के पारुल सेवाश्रम अस्पताल का वीडियो. pic.twitter.com/A1l8p7J2Xl
— Puja Bhardwj (@Pbndtv) April 16, 2021
2. 'लव यू जिंदगी'
कोरोना के दौरान ऐसा ही एक वीडियो डॉक्टर मोनिका लांगेह ने अपने 30 वर्षीय मरीज का शेयर किया था। जिसमें वह आलिया भट्ट और शाहरुख खान की फिल्म डियर जिंदगी का गाना 'लव यू जिंदगी' सुन रही थी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण कुछ दिनों बाद ही युवती की मौत हो गई थी।
She is just 30yrs old & She didn't get icu bed we managing her in the Covid emergency since last 10days.She is on NIVsupport,received remedesvir,plasmatherapy etc.She is a strong girl with strong will power asked me to play some music & I allowed her.
— Dr.Monika Langeh (@drmonika_langeh) May 8, 2021
Lesson:"Never lose the Hope" pic.twitter.com/A3rMU7BjnG
3. 'पावरी हो रही है'
आप को याद होगा इस साल सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लड़की दनानीर मुबीन का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जो बच्चे से लेकर बढ़ों तक की जुबान पर चढ़ा हुआ था। 'पावरी हो रही है' दनानीर की इस लाइन को आम से लेकर बॉलीवुड के कई स्टार ने भी कॉपी की। वायरल वीडियो में मुबीन अपनी कार की तरफ इशारा कर कहती है कि ये हमारी कार है, ये हम हैं और हमारी पावरी (पार्टी) हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में रहा।
4. 'श्वेता आपका माइक ऑन है'
इस साल इंटरनेट पर श्वेता नाम की लड़की काफी वायरल हुई थी। इस मजेदार किस्से में हुआ यूं कि, युवती एक ऑनलाइन क्लास के जूम कॉल में माइक्रोफोन को म्यूट करना भूल गई और दूसरी तरफ वो अपनी फ्रेंड से फोन पर बात करने लग गई थी जिसमें वह एक लड़की और लड़के की कुछ प्राइवेट सीक्रेट बातें शेयर कर रही थी। श्वेता और उसकी फ्रेंड के बीच हुई सारी बातें जूम क्लास पर मौजूद सभी लोगों ने सुनी हालांकि इस दौरान कुछ दोस्त उसको बोल रहे थे 'श्वेता आपका माइक ऑन है' प्लीज बंद कर दो लेकिन वो तो अपनी दोस्त के साथ गॉसिप करने में बिजी थी।
5. सहदेव दिल्डो का 'बचपन का प्यार'
इस साल छत्तीसगढ़ का एक छोटा सा लड़का सहदेव दिल्डो काफी सुर्खियों में रहा। सहदेव का 'बचपन का प्यार' वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ। इस गाने से छोटे से गांव के बच्चे की जिंदगी ही बदल गई। उसे रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इतना ही नही सिंगर बादशाह ने सहदेव को गाने का मौका दिया। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सम्मानित किया।
6. जूम मीटिंग पर पत्नी ने किया पति को किस
साल 2021 में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान लोग अपने घरों से काम कर रहे थे। वर्क फ्रॉम होम का ऐसा ही एक वाक्या काफी चर्चा में रहा। दरअसल, एक आदमी जूम कॉल मीटिंग में GDP के बारें में कुछ बता रहा था कि, तभी मीटिंग के बीच में उसकी पत्नी आ जाती है और उसे किस करने की कोशिश करती है। हालांकि आदमी अपने गाल को तुरंत हटा लेता है और स्क्रीन की तरफ इशारा करते हुए कहता है कि, क्या कर रही हो कैमरा ऑन है।
Zoom call .....so funny 😄 😄😄pic.twitter.com/6SV62xukMN
— Harsh Goenka (@hvgoenka) February 19, 2021
7. महिला ने बताया दवा से बेहतर शराब
जैसा कि आपको याद होगा कि इस साल यानी 2021 के अप्रैल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते की लॉकडाउन की घोषणा की थी। उस समय शराब लेने के लिए ठेकों के बाहर लंबी कतारें लग गई थी, वहीं लंबी लाइनों में शराब खरीदने के लिए एक महिला भी खड़ी हुई थी। कतार में खड़ी महिला ने शराब की तुलना दवाई से करते हुए कहा था कि, कोई भी दवा शराब की बराबरी नही कर सकती। उसने बताया था कि, वह किसी और के लिए नही बल्कि अपने लिए शराब खरीदने आई है। महिला के इस बेबाकी रवैये ने लोगों का दिल जीत लिया था।
#WATCH Delhi: A woman, who has come to purchase liquor, at a shop in Shivpuri Geeta Colony, says, "...Injection fayda nahi karega, ye alcohol fayda karegi...Mujhe dawaion se asar nahi hoga, peg se asar hoga..." pic.twitter.com/iat5N9vdFZ
— ANI (@ANI) April 19, 2021
8. इंटरव्यू में शख्स ने रेमडेसिविर को बताया 'रेमो डिसूजा' इंजेक्शन
वैसे तो आम लोगों के किस्से काफी वायरल होते रहते है। लेकिन इस साल न्यूज चैनल का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में बना हुआ था। दरअसल, शख्स एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते समय रेमडेसिविर इंजेक्शन को अचानक रेमो डिसूजा बोल देता है। इस वीडियो को देखने के बाद रेमो डिसूजा अपनी हंसी पर कंट्रोल ही नहीं कर पाए थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया था।
यह भी पढ़ें: Flashback 2021: साल 2021 में एक-दूसरे से अलग हुईं ये हस्तियां, किसी पर लगा घरेलू हिंसा का आरोप












Click it and Unblock the Notifications