Flashback 2021: साल 2021 में एक-दूसरे से अलग हुईं ये हस्तियां, किसी पर लगा घरेलू हिंसा का आरोप

नई दिल्ली, दिसंबर 17। साल 2020 की तरह 2021 भी कोरोना के साये में बितने वाला है। कुछ दिनों के बाद हम 2021 को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे और नए साल 2022 में कदम रखेंगे। वैसे तो 2021 में बहुत कुछ ऐसा घटित हुआ, जिसे भूले नहीं भुलाया जा सकता। चाहे वो किसी भी क्षेत्र में हो। ऐसे में अपनी सीरीज फ्लैशबैक 2021 में आज आपको उन हस्तियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 2021 में अपने पार्टनर से अलग होने का फैसला किया। वैसे तो ये फैसला उन हस्तियों के लिए पूरी तरह निजी था, लेकिन उनके फैंस के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं। ऐसे में उन हस्तियों के फैंस के लिए 2021 बहुत बुरे सपने जैसा होगा।

आइए आपको बताते हैं 2021 में किन हस्तियों ने अपने पार्टनर से अलग होने का फैसला किया।

आमिर खान और किरण राव

आमिर खान और किरण राव

2021 का सबसे चौंकाने वाला तलाक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव का था। जुलाई 2021 में आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान किया। ये दोनों करीब 15 साल एकसाथ रहे। दोनों की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था, "पिछले 15 साल हमारे जीवन के बहुत ही खूबसूरत साल रहे। इन सालों में हमने जीवन भर के अनुभव, खुशी और हंसी एक-दूसरे के साथ साझा की। हमारे रिश्ते में केवल विश्वास, सम्मान और प्यार बढ़ा था। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे, पति-पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि एक दूसरे के लिए सह माता-पिता के रूप में।" आपको बता दें कि पति-पत्नी के रूप में किरण और आमिर एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन अपने बेटे आजाद की परवरिश के लिए वो दोनों एकसाथ हैं।

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी

क्रिकेट जगत से ये बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा से ठीक पहले ये खबर आई थी कि शिखर धवन और आयशा मुखर्जी एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों ने इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया था, लेकिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। आपको बता दें कि शिखर धवन और आयशा 8 साल एकसाथ रहे। आयशा ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं और धवन ने परिवार के खिलाफ जाकर आयशा से शादी की थी। आयशा पहले से ही शादीशुदा थीं। दोनों ने 2012 में शादी की थी। धवन और आयशा का एक बेटा है जोरावर।

हनी सिंह और शालिनी तलवार

हनी सिंह और शालिनी तलवार

अगस्त 2021 में हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार से अलग होने का फैसला किया था। दोनों ने सहमति से इस रिश्ते को खत्म किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि रैपर हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाए थे। हनी सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। हनी सिंह की पत्नी ने 'घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम' के तहत दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की थी। अपने उपर लगे आरोपों को लेकर हनी सिंह ने कहा था कि उनपर लगे आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा था, "मैं बहुत दुखी और परेशान हूं, शालिनी एक दशक से अधिक समय से मेरे दिल के बहुत करीब है, मैं उसके साथ हिंसा की बात सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा था कि मैं ज्यादा इसपर नहीं बोलूंगा क्योंकि मामला कोर्ट में है।

कीर्ति कुल्हारी और साहिल सहगल

कीर्ति कुल्हारी और साहिल सहगल

बॉलीवुड में कामयाबी हासिल कर चुकीं कीर्ति कुल्हारी ने 5 साल पति के साथ रहने के बाद उनसे अलग होने का फैसला किया था। दोनों ने सहमति से तलाक लेने का फैसला किया था। कीर्ति और साहिल ने 2016 में शादी की थी। उन्होंने तलाक का ऐलान करते हुए एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था, "साहिल और मैंने अलग होने का फैसला किया है। एक निर्णय जो शायद इससे कठिन है "किसी के साथ होने" का निर्णय, क्योंकि एक साथ आना हर उस व्यक्ति की ख्वाहिश होती है, जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं और फिर उसी के साथ अलग होने का निर्णय बहुत चोट पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें: विक्की कौशल-कैटरीना कैफ जल्‍द स्‍क्रीन पर आएंगे नजर, पहली बार करेंगे साथ काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+