Flashback: 2020 में इन 15 तस्वीरों ने तोड़ दिया वायरल होने का रिकॉर्ड, खूब किया लोगों ने पसंद

नई दिल्ली। Flashback 2020 साल 2020 को खत्म होने में अब 9 दिन का वक्त बचा है। लोगों की मानें तो 2020 सदी का सबसे कष्टदायी साल रहा है। इस बार पूरी दुनिया एक के बाद एक परेशानियों में घिरती नजर आई। इस साल कई ऐसी घटनाएं हुईं जिनके लिया इस साल को याद रखा जाएगा। चाहे वो कोरोना वायरस का आना हो, बेरुत में भयानक विस्फोट हो, या भारत में टिड्डी दल का हमला हो। लोग को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इसी बीच कोरोना के चलते दुनियाभर में लगाए गए लॉकडाउन के चलते पर्यावरण का जबरदस्त फायदा हुआ। दुनियाभर से ऐसी कई सुखद तस्वीरें भी सामने आई हैं। हम आज आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरों से रूबरू करवाने वाले हैं।

जस्टिन ट्रूडो ने नस्लरोधी प्रदर्शन को दिया था समर्थन

जस्टिन ट्रूडो ने नस्लरोधी प्रदर्शन को दिया था समर्थन

अमेरिका में जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनिया भर नस्लरोधी प्रदर्शन देखने को मिले थे। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नस्लवाद और पुलिस बर्बरता का विरोध कर रहे अमेरिकियों को एकजुटता दिखाने के लिए कनाडाई संसद के सामने हुई रैली में पहुंचे और एक घुटने पर बैठे थे।

तलवे वेटलैंड

तलवे वेटलैंड

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से सभी लोग घरों में रहने को मजबूर थे। लॉकडाउन से प्रकृति को काफी फायदा पहुंचा। देश भर से ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें जानवर शहर की सड़कों पर घूमते दिखे। ऐसी ही एक तस्वीर नवी मुंबई से सामने आई थीं, जहां सैकड़ों पिंक फ्लेमिंगोज़ ने तलवे वेटलैंड को अचानक आकर गुलाबी रंग से रंग दिया था। , बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) ने बताया कि यह मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए एक अनूठी घटना है। BNHS के निदेशक दीपक आप्टे ने बताया कि शोधकर्ताओं ने कभी भी मुंबई की खाड़ियों के साथ ऐसा कुछ नहीं देखा। शोधकर्ताओं और माक्रोबायोलोजिस्ट ने कहा कि ये गुलाबी रंग रेड एलगल ब्लूम का नतीजा था।

कोरोना की पहली वैक्सीन लेने वाली इंसान

कोरोना की पहली वैक्सीन लेने वाली इंसान

ब्रिटेन की 90 साल की मारग्रेट कीनन दुनिया की वो पहली महिला बनीं है जिन्हें कोरोना का पहला पूर्ण विकसित टीका लगाया गया है। लंदन में एक अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें फाइजर/बायोएनटेक द्वारा विकसित कोरोना का पहला टीका दिया।

26 साल का सबसे बड़ा टिड्डीयों का हमला

26 साल का सबसे बड़ा टिड्डीयों का हमला

इस साल भारत में टिड्डी दल का पहला हमला राजस्थान के गंगानगर में 11 अप्रैल को हुआ था। ये टिड्डियां पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुईं थीं। इस बार राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके तक पहुंच गया। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भारत में टिड्डीयों का ये 26 साल का सबसे बड़ा हमला था।

बेटे की मौत की खबर सुन रो पड़ा पिता

बेटे की मौत की खबर सुन रो पड़ा पिता

कोरोनाबंदी के दौरान ऐसे कई वाकये सामने आए जिसने लोगों की आखों में आंसू ला दिए। ऐसा ही एक वाकया बेगूसराय (Begusarai) के एक शख्स के साथ हुआ था जो काफी चर्चित रहा था। बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के रहने वाले रामपुकार पंडित दिल्ली के नजफगढ़ में रहकर मजदूरी का काम करता था। इसी दौरान रामपुकार पंडित को बेगूसराय में रह रहे उनके बेटे की मौत की खबर पता लगी। घर के लिए पैदल निकले रामपुकार की रोते हुए तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

कोरोना महामारी में खाली दिखा काबा

कोरोना महामारी में खाली दिखा काबा

रमजान के पाक महीने में लाखों श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाली मक्का मस्जिद इस बार कोरोना महामारी के चलते खाली रही। इस समय मक्का में मौजूद पवित्र काबा के आस-पास बहुत कम अनुयायी आए। सरकारी टेलीविजन पर काबा के इर्द-गिर्द खाली जगह की अद्भुत तस्वीरें दिखाई गईं।

वेनिस के तलाबों में हंस लौटे

वेनिस के तलाबों में हंस लौटे

इस महामारी के चलते इटली में कई महीने तक लॉकडाउन रहा। ज्यादातर लोग अपने घरों में कैद थे। इटली के शहर वेनिस को अपनी नाव की सवारी और कनाल के लिए जाना जाता है। लॉकडाउन के चलते यातायात बंद रहने के कारण वेनिस के तलाबों में हंस लौट आए। कई यूजर्स ने रोम के तलाबों में बत्तख की तस्वीरें भी साझा की हैं।

किसानों का विरोध प्रदर्शन

किसानों का विरोध प्रदर्शन

नए कृषि बिलों (farm laws) के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान सड़कों पर हैं। लगभग एक महीने बाद भी आंदोलन जारी है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता विफल रही है। अब फिर से वार्ता शुरू करने की कवायद होती दिख रही है।

किसान आंदोलन की सबसे वायरल तस्वीरों में से एक

किसान आंदोलन की सबसे वायरल तस्वीरों में से एक

किसान आंदोलन के दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें एक जवान बुजुर्ग किसान पर डंडे चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो को ट्विट कर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला था।

थका देने वाला लॉकडाउन

थका देने वाला लॉकडाउन

कोरोना वायरस संकट काल में लॉकडाउन के बीच गैर राज्यों में फंसे लाखों श्रामिक अपने घर वापस लौट पड़े थे, साधन ना होने के काऱण कई तो सैकड़ों किमी पैदल चले। । इन कामगारों व श्रमिक परिवारों की कई मार्मिक तस्वीरें सामने आईं,।ऐसी ही एक तस्वीर आगरा से आई, जहां श्रमिकों का एक जत्था पंजाब से लौटकर महोबा जा रहा था। इस जत्थे में महिलाएं व बच्चे भी थे। इसी जत्थे में शामिल एक मां अपने मासूम बच्चे को सूटकेस पर लिटाकर पैदल चल रही है। ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

बेरुत विस्फोट

बेरुत विस्फोट

लेबनान की राजधानी बेरुत में अगस्त महीने में एक बड़ा धमाका हुआ था। यह विस्फोट बंदरगाह के गोदाम में रखे अमोनियन नाइट्रेट से हुआ था। इसे में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। धमााका इतना जोरदार था कि, आसपास कई किलोमीटर तक इसने तबाही मचाई थी।

रूडी गिउलियानी की डाई

रूडी गिउलियानी की डाई

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के लिए 3 नवंबर को हुए चुनाव के बाद कई ऐसे मौके आ रहे हैं जिनमें उन्‍हें शर्मसार करने वाली स्थितियों से गुजरना पड़ा। उनके वकील रूडी गियूलानी के साथ भी एक ऐसी घटना हुई है जो उनके लिए एक उप्‍स मोमेंट में तब्‍दील हो गई है। ट्रंप के वकील रूडी गिउलियानी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके बालों से हेयर डाई निकली थी।

। लॉकडाउन के चलते दिल्ली की आवोहवा बेहतर हुई

। लॉकडाउन के चलते दिल्ली की आवोहवा बेहतर हुई

दोनों तस्वीरें इंडिया गेट के सामने की हैं। पहली तस्वीर इसी साल मार्च की है, जिस दिन से देश में लॉकडाउन शुरू हुआ था। दूसरी तस्वीर अप्रैल की है। पहले की तस्वीर की तुलना में दूसरी तस्वीर में वायुमंडल ज्यादा साफ नजर आ रहा है। लॉकडाउन के चलते दिल्ली की आवोहवा काफी बेहतर हो गई थी।

बाबा का ढाबा

बाबा का ढाबा

दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बाबा का ढाबा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स रोता हुआ दिखाई दे रहा था, क्योंकि कोई भी उनके ढाबे पर खाना खाने नहीं जाता। ऐसे में बुजुर्ग शख्स की मदद के लिए आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार भी खूब आगे आए। बाबा ने अब नया रेस्टोरेंट खोल लिया है। हालांकि इस दौरान इस मामले में कुछ विवाद भी देखने को मिले थे।

'एंटी वायरस टिफिन सेंटर

'एंटी वायरस टिफिन सेंटर

कोरोना वायरस ने हमारी जिंदगी और बिजनेस दोनों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। रेस्टोरेंट्स और यहां मिलने वाले फूड आइटम्स को लेकर भी लोग कई बातों का ख्याल रखने लगे हैं। अपने फूड स्टॉल को चलाने के लिए वे तरह-तरह के काम कर रहे हैं। इसी बीच ओडिशा के ब्रह्मपुर में एक फूड स्टॉल के मालिक ने अपने स्टॉल का नाम 'एंटी वायरस टिफिन सेंटर' रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+