Flash Back 2022: बर्गर-पिज्जा सब फेल, 7 सालों से बिरयानी है भारतीयों की पहली पसंद, स्नैक्स पर समोसे का जलवा
इस साल पूरे भारत में सबसे अधिक चिकेन बिरयानी, मसाला डोसा, चिकेन फ्राइड राइस, समोसा, नान, वेज फ्राइड राइस सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए हैं।

Flash Back Year Ender 2022: भारतीयों का खाना कितना पसंद है, ये तो जगजाहिर है। भारतीय दुनिया में कहीं भी चले जाए हिन्दुस्तानी खाने से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं होता। बर्गर-पिज्जा और फास्ट फूड वाले युग में हम भारतीय आज भी देसी खाना पसंद करते हैं। फूड डिलीवरी ऐप स्विगी की सलाना रिपोर्ट से ये बात साबित भी हो गई है। इस साल फूड डिलीवरी ऐप स्विगी से भारतीयों ने सबसे अधिक जो डिश खाने के लिए ऑर्डर की है, वो है बिरयानी। बिरयानी फिर से एक बार इस साल स्विगी पर 'सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश' बन गई है। स्विगी ने अपनी इस रिपोर्ट में टॉप 5 सबसे अधिक ऑर्डर की जाने वाली डिश के बारे में भी बताया है। इसके अलावा ये भी बताया है कि किस शहर से, किस वक्त सबसे अधिक ऑर्डर किए गए हैं। आइए जानें इस साल सबसे ज्यादा लोगों ने क्या-क्या खाया?

हर सेकेंड 2 लोगों ने ऑर्डर किया बिरयानी
स्विगी ने बताया है कि इस साल हर सेकेंड 2.28 ऑर्डर बिरयानी को लेकर किए गए हैं। 'हाउ इंडिया स्विगी'डी 2022' ( How India Swiggy'D 2022) शीर्षक वाली रिपोर्ट का सातवीं रिपोर्ट हाल ही में जारी किया गया। रिपोर्ट में प्रस्तुत डेटा जनवरी से नवंबर तक पूरे भारत में स्विगी के ऑर्डर का है। बिरयानी ने लगातार सातवें साल भारतीयों की पहली पसंद रही है। वहीं मसाला डोसा और समोसा भी स्विगी ऑर्डर रैंकिंग में टॉप पर रहा।

ये 5 चीजें इस साल सबसे ज्यादा की गई ऑर्डर
1. इस साल सबसे अधिक चिकेन बिरयानी ऑर्डर की गई है। इस डिश को हर मिनट 137 बार यानि हर सेकेंड 2.28 ऑर्डर की गई है।
2. दूसरे नंबर पर सबसे अधिक भारतीयों ने मसाला डोसा ऑर्डर किया है।
3.तीसरे नंबर पर चिकेन फ्राइड राइस ऑर्डर की गई।
4.चौथे नंबर पर बटर नान को लोगों ने काफी पसंद किया।
5.पांचवे नंबर पर वेज फ्राइड राइस लोगों द्वारा पसंद किया गया।

गुलाब जामुन सबसे पसंदीदा मिठाई
स्विगी को गुलाब जामुन के 27 लाख ऑर्डर मिले थे, जिससे यह भारत की पसंदीदा मिठाई बन गई है। पॉपकॉर्न देर रात की क्रेविंग के लिए सबसे अधिक पसंद किया गया। लेट नाइट 10 बजे के बाद 22 लाख लोगों ने पॉपकॉर्न ऑर्डर किया था। अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की बात करें तो इटली की डिश रैवियोली (एक तरह का पास्ता), बिंबबैप (कोरियाई डिश), भारतीयों ने सबसे अधिक पसंद किए।

समोसा रहा टॉप स्नैक्स
अगर स्नैक्स की बात करे तो समोसा सबसे टॉप पर रहा। सालभर में 40 लाख समोसों के ऑर्डर स्विगी को मिले। इसके अलावा पावभाजी, फ्रेंच फ्राइज, गार्लिक ब्रेडस्टिक्स भी फेवरेट स्नैक्स में टॉप पर रहा। स्विगी पर चाय में 305.55 प्रतिशत और कॉफी के 273.67 प्रतिशत ऑर्डर में वृद्धि हुई है।

बेंगलुरु से किया गया सबसे ज्यादा ऑर्डर, एक यूजर ने 75,378 रुपये का मंगवाया खाना
स्विगी की रिपोर्ट में बेंगलुरू का दबदबा रहा। बेंगलुरु शहर से सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए। दिवाली के आसपास बेंगलुरु के एक ग्राहक ने अकेले 75,378 रुपये का खाना ऑर्डर किया। जो एक कस्टमर द्वारा किया गया सबसे अधिक ऑर्डर था। बेंगलुरू के एक अन्य ग्राहक ने ग्रोसरी सर्विस स्विगी इंस्टामार्ट से सबसे अधिक 16.6 लाख रुपये का सामान मंगवाया। यह किसी एक यूजर द्वारा खर्च की गई सर्वाधिक राशि थी।

भुवनेश्वर के एक कस्टमर ने इस साल अकेले किया 2,707 बार ऑर्डर
सबसे तेज इंस्टामार्ट ऑर्डर भी केवल 1.03 मिनट में एक ग्राहक को दिया गया, जो बेंगलुरु में केवल 50 मीटर की दूरी पर था। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि ओडिशा भुवनेश्वर के एक कस्टमर ने इस साल 2,707 ऑर्डर दिए, जो किसी एक व्यक्ति द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा ऑर्डर है।
लगातार चौथी बार, दिल्लीवासी स्विगी डाइनआउट का उपयोग करने के लिए सूची में सबसे ऊपर हैं। कस्टमर ने इस साल बाहर भोजन करते समय भी 25 प्रतिशत अधिक खर्च किया।

29.86 लाख से अधिक लोगों ने ऑर्डर किया चिकन
चिकन भारत में सबसे अधिक ऑर्डर किया जाने वाला नॉनवेज डिश बना। 29.86 लाख से अधिक लोगों ने इस साल चिकन ऑर्डर किया। बेंगलुरू में नॉनवेज सबसे अधिक मंगवाया गया। उसके बाद हैदराबाद और चेन्नई नॉनवेज के मामले में दूसरे नंबर पर रहें। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली/एनसीआर, कोलकाता, पुणे और कोयम्बटूर में सबसे ज्यादा नॉनवेज मंगवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications