इधर जिनपिंग को गार्ड ऑफ ऑनर, उधर 1000 चीनी सैनिक लद्दाख में दाखिल

नई दिल्‍ली। एक तरफ तो चीन के राष्‍ट्रपति को नई दिल्‍ली में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है तो वहीं लद्दाख के चुमुर सेक्‍टर में दोनों देशों के बीच सीमा पर जारी तनाव को रोकने के लिए फ्लैग मीटिंग की जा रही है।

Ladakh-flag-meeting-India-china

दोनों देशों के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक तरफ तो इनके राष्‍ट्राध्‍यक्ष आपस में मिल रहे हैं तो वहीं सीमा पर फ्लैग मीटिंग की जा रही है।

वहीं इस फ्लैग मीटिंग के अगले दिन यानी गुरुवार को लद्दाख के चुमुर सेक्टर में 1,000 चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर आ गए।

उल्लेखनीय है कि चीन के राष्ट्रपति इस समय भारत के दौरे पर आए हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार, करीब 1,000 चीनी सैनिक जम्मू एवं कश्मीर स्थित लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओएसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गए और वापस जाने से इनकार किया।

सेना ने आनन फानन में नियंत्रण रेखा पर जवानों की तीन टुकड़ियां भेजी। यह घटना दो देशों की सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के एक दिन बाद हुई।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी तीन-दिवसीय भारत यात्रा के तहत बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे।

भारत और चीन ने लद्दाख के चुमार सेक्टर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को फ्लैग मीटिंग की। चुमार सेक्टर में दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे के आमने-सामने हैं।

सेना के सूत्रों ने बताया कि चुसुल में सैन्य प्रहरी भेंट स्थल पर ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई जहां डेमचक इलाके में चीनी नागरिकों द्वारा अतिक्रमण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि बैठक में चुमार की स्थिति चर्चा हुई जहां चीनी सैनिक भारत का क्षेत्र समझे वाले इलाके में आ गए हैं और उन्हें चले जाने को कहा गया है।

करीब 300 चीनी सैनिक पांच दिन पहले भारतीय क्षेत्र में आ गए थे और उनका सेना एवं आईटीबीपी के करीब 100 जवानों से आमना सामना हुआ।

सूत्रों के अनुसार दोनों तरफ सैनिकों की संख्या घटा दी गई है और सेना स्थिति संभालने में जुटी है। स्थिति सामान्य बनाने के लिए दोनों पक्षों के बीच पिछले एक सप्ताह में हुई यह दूसरी फ्लैग मीटिंग है।

चुमार वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगते कुछ उन स्थानों में एक है जहां भारत की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचना है। इस स्थान पर पिछले 2-3 साल में कई बार आमना-सामना की स्थिति पैदा हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+