केरल: तेंदुए को मारकर खाया मांस, दांत, नाखून समेत पांच गिरफ्तार

इडुक्की। केरल(kerala) के इडुक्की जिले में एक बेहद की चौंका देने वाली घटना समाने आई है। इडुक्की जिले(Idukki) के एक गांव के पांच लोगों ने एक 6 साल के तेंदुए (leopard killing) को मार डाला। इन लोगों ने तेंदुए को मारने के बाद उसके मांस पर दावत दी। वन अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के बाद शुक्रवार को छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान वन अधिकारियों ने मारे गए तेंदुए का पका मांस, बिना पका हुआ मांस, दांत, नाखून और खाल बरामद की है।

तेंदुए का मांस खाने वाले पांच गिरफ्तार

तेंदुए का मांस खाने वाले पांच गिरफ्तार

इस घटना से हैरान वन अधिकारियों ने बताया कि, यह इस तरह की पहली घटना है, जहां तेंदुए को मारकर खाया गया है। वन अधिकारियों को पहले लगा कि, जंगली सूअर के लिए गए जाल में दुर्घटनावश तेंदुआ फंस गया। लेकिन बाद में गिरफ्तार किए गए लोगों ने बताया कि, उन्होंने तेंदुए को फंसाने के लिए बड़ा जाल लगाया था। क्योंकि ये तेंदुआ उनके पालतू जानवरों और मंवेशियों का शिकार कर रहा था।

घर में मिला जाल और मांस

घर में मिला जाल और मांस

इस मामले में पुलिस ने पीके विनोद, वीपी कुरीकोस, सीएस बीनू, सेलिन सैली कुंजप्पन और विन्सेन्ट को गिरफ्तार किया है। ये सभी मनकुलम मुनिपारा के रहने वाले हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि, हाल में तेंदुए ने पीके विनोद की एक बकरी खा ली थी। जिसके बाद विनोद ने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑटो के ब्रेक नेट और अन्य सामग्रियों का उपयोग करके एक जाल तैयार किया था।

खाल बेचने की बना रहे थे योजना

खाल बेचने की बना रहे थे योजना

मनकुलम रेंज के वन अधिकारी उदय सूर्यन ने बताया कि, जानवर का वजन लगभग 50 किलो था। यह घटना दो दिन बाद सामने आई जब एक खबरी ने वन अधिकारियों को सतर्क किया। अधिकारियों ने आरोपियों के घरों से 10 किलो कच्चा मांस और जानवर के अन्य अवशेष बरामद किए हैं। आरोपी तेंदुए की खाल, दांत और पंजे को बेचने की योजना बना रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि, जंगली जानवरों की हत्या की घटनाएं तो सामने आती रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब जंगली जानवर को मारकर उसका मांस पका कर खाया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की है।

सभी फोटो सोशल मीडिया से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+