जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सेना की बड़ी कार्रवाई, पांच संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके से सुरक्षाबलों और पुलिस की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने शनिवार को सोपोर इलाके से पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ हो रही है। सीजफायर की आड़ में आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह घाटी में बड़ी घटना को अंजाम दे सकें।

लश्कर के मददगार हैं संदिग्ध

लश्कर के मददगार हैं संदिग्ध

सुरक्षाबलों को खुफिया तंत्र से जानकारी मिली कि सोपोर में लश्कर के पांच संदिग्ध छिपे हुए हैं। इसके बार जम्मू-कश्मीर और सुरक्षाबलों की एक विशेष टीम को उन्हें पकड़ने के लिए भेगा गया। शनिवार को चलाए गए ऑपरेशन में सभी पांच संदग्धों को जिंदा पकड़ लिया गया है। इनमें से दो ग्राउंड वर्कर हैं और यह आतंकियों के लिए गाइड का काम किया करते थे। सुरक्षाबलों को उम्मीद है कि सभी संदिग्ध पूछताछ में बड़े खुलासे कर सकते हैं।

इससे पहले भी सोपोर में हुई गिरफ्तारी

इससे पहले भी सोपोर में हुई गिरफ्तारी

शनिवार को गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पहले भी सोपोर में लोगों को धमकाने और भयभीत करने के मामले में पुलिस ने चाल आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक पिस्टल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। ये सभी खतरनाक आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम किया करते थे।

लोगों को भारत के खिलाफ भड़काते थे

लोगों को भारत के खिलाफ भड़काते थे

लोगों को धमकाने और भायभीत करने वाले आरोपी घाटी की शांति को भंग करने के लिए आपत्तिजनक काम को अंजाम दिया करते थे। इनके पास से लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद किए गए थे। संदिग्धों की पहचान रमीज अहमद मल्ला, रियाज खालिक, वसीम मंजूर, और इखलाक इम्तियाज शेक के रूप में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+