सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दी मंजूरी
पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया तीरथ सिंह ठाकुर ने तमाम मौकों पर अदालतों में जजों की कम संख्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा था।
India
oi-Rahuls
By Rahul Sankrityayan
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिल गए जिसके बाद कुल कार्यरत जजों की संख्या 23 से 28 हो चुकी है। बुधवार को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इन 5 जजों की नियुक्ति के वारंट को मंजूरी दे दी है। जल्द ही संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि सभी 5 जज, हाईकोर्ट में कार्यतर हैं, जिनमें से 4 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं।
इनमें मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कौल, राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नवीन सिन्हा, केरल के चीफ जस्टिस मोहन एम, छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस दीपक गुप्ता और कर्नाटक हाईकोर्ट के जज एस.अब्दुल नजीर शामिल हैं।