तमिलनाडु में भीषण बारिश से अब तक 5 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया Red Alert
नई दिल्ली। मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते 5 लोगों की मौत हो गई है।पिछले दो दिनों से तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मछुआरों को समंदर में न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई, जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलेंगी। तमिलनाडु में लगातार तेज बारिश होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जबकि मौसम विभाग ने लक्षद्वीप, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई गई है।
तमिलनाडु में भारी बारिश से 5 की मौत
तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते 5 लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में भारी जलजमाव की समस्या आ गई। राज्य के रामेश्वर इलाके में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं अगले 24 घंटों में तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेजो में सोमवार की छुट्टी कर दी गई है।वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक दक्षिणी राज्यों में अगले कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु भी बारिश से प्रभावित हो सकता है। बारिश की संभावना को देखते हुए मछुआरों को समंदर में न जाने की सलाह दी गई है।तमिलनाडु के अलावा केरल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और कर्नाटक के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications