इंडियामार्ट और पालिका बाजार समेत देश की ये पांच मार्केट हैं कुख्यात, अमेरिका ने कहा- यहां नकली सामान बनता है
नई दिल्ली, फरवरी 18। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) द्वारा जारी दुनिया के कुख्यात बाजारों की ताजा लिस्ट में भारत की लोकप्रिय ई कॉमर्स वेबसाइट इंडिया मार्ट का नाम भी शामिल है। इसके अलावा इस लिस्ट में पालिका बाजार समेत अन्य चार बाजारों के भी नाम शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका की कुख्यात बाजारों वाली लिस्ट में शुमार किया गया है। दिल्ली के पालिका के अलावा इस लिस्ट में मुंबई की हीरा पन्ना, कोलकाता की खिदिरपुर और दिल्ली की है टैंक रोड मार्केट शामिल है।

आपको बता दें कि अमेरिका की इस लिस्ट में जिन बाजारों का नाम शामिल है, वहां पर ट्रेडमार्क जालसाजी या कॉपीराइट चोरी जैसे गोरखधंधे चलते हैं। गुरुवार को जारी हुई इस लिस्ट में 42 ऑनलाइन और 35 फिजिकली मार्केट के नाम जारी किए गए हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाई ने कहा है कि पूरी दुनिया में नकली और पायरेटेड सामानों का बढ़ावा कहीं ना कहीं अमेरिकी इनोवेटिव और क्रिएटीविटो को कमजोर करता है।
कैथरीन टाई ने आगे कहा है कि यह अवैध व्यापार नकली सामानों के निर्माण में शामिल लेबर की शोषणकारी श्रम प्रथाओं की भेद्यता को भी बढ़ाता है और नकली सामान दुनिया भर के उपभोक्ताओं और श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जोखिम पैदा कर सकता है। USTR की रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडियामार्ट जो कि एक ई कॉमर्स वेबसाइट है, वो मोबाइल ऐप जो खरीदारों को आपूर्तिकर्ताओं से जोड़ता है खुद को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन बिजनेस-टू-बिजनेस बाजार बताता है।
क्या होता है इन बाजारों में
पालिका बाजार
दिल्ली का पालिका बाजार हमेशा से ही डुप्लिकेट प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है।
जैसे ही आप पालिका बाजार में घुसेंगे आपको मोबाइल एसेसरीज से लेकर कॉस्मेटिक्स, घड़ियां, चश्मे, कपड़े और तमाम चीजें डुप्लिकेट मिल जाएंगी।
इंडियामार्ट
इस वेबसाइट को लेकर कहा जाता है कि यहां कस्टमर को काफी फर्जी प्रोडक्ट मिलते हैं। इस वेबसाइट पर सेलर्स के वेरिफिकेशन और गलत प्रैक्टिस करने वालों पर पेनाल्टी लगाने का अभाव दिखता है।
टैंक रोड
राजधानी दिल्ली में टैंक रोड बाजार को भी डुप्लिकेट सामान के लिए जाना जाता है। यहां पर डुप्लिकेट सामान होलसेल में भी सप्लाई किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications