जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में CRPF बंकर पर ग्रेनेड हमला, 5 जवान घायल
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा, जेरपोरा इलाके में गुरुवार को आतंकवादी ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में 5 जवानों के घायल होने की खबर है। हमले के वक्त बंकर में कई जवान मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि घायल सेना के जवान सीआरपीएफ की 90 बटालियन के थे। सभी घायलों को इलाज के लिए बिजबेहारा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों की पहचान ओमिंदर सिंह, पंकज कुमार, नितिन कुमार, बी कुमार और योगिंदर सिंह के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सेना आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही हैं।
बता दें कि, बुधवार को जम्मू-कश्मीर के ही पुलवामा जिले में पोस्ट ऑफिस पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड किया था। जिसमें कोई घायल नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications