अमरनाथ गुफा से सामने आई शिवलिंग की पहली तस्वीर

श्रीनगर। 28 जून से से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले अमरनाथ की गुफा से शिवलिंग की पहली तस्वीर सामने आई है। इस साल बर्फबारी कम हुई है इसलिए इस साल शिवलिंग का आकार पिछले साल के मुकाबले कम है। 28 जून से शिवभक्त पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंच पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे, अभी अमरनाथ गुफा तक जानेवाले सभी रास्ते बंद हैं। अमरनाथ यात्रा 28 जून से 26 अगस्त तक चलेगी।

Shiv Lingam, Amarnath shrine cave, amarnath, Jammu Kashmir, शिवलिंग, अमरनाथ

अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की बैठकों का दौर जारी हौ। कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने पुलिस महानिदेशक एसपी वैद और मुख्य सचिव बीबी व्यास से सुरक्षा को लेकर बैठक की है। देश में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अब तक इस यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। हेलीकॉप्टर टिकट के लिए ऑनलाइन बुकिंग 27 अप्रैल से शुरू हो गई है।

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अब मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। श्राइन बोर्ड के अधिकारी उमंग नरूला के अनुसार, यात्रा अवधि के दौरान जम्मू में चार जगहों पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। ये रजिस्ट्रेशन सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, जम्मू हाट और गीता भवन-राम मंदिर में तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+