प्रणब मुखर्जी और मोदी के लिए अपनी 'बीस्ट' को छोड़ने को तैयार ओबामा!
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति का बराक ओबामा का आधिकारिक व्हीकल जनरल मोटर्स की बीस्ट, जो सभी तरह के आधुनिक हथियारों से लैस है और जिसे ओबामा काफी पसंद करते हैं, भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए एक दिन इसे छोड़ने को तैयार हो गए हैं।

मुखर्जी की लिमोजिन में होंगे ओबामा
ऐसी खबरें आ रही हैं कि जब बराक ओबामा अगले सोमवार को राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनेंगे तो वह अपने आधिकारिक व्हीकल बीस्ट की जगह प्रणब मुखर्जी के साथ उनकी लिमोजिन में बैठकर समारोह स्थल तक आएंगे।
पूरे राजपथ के एयरस्पेस पर रडार के जरिए नजर रखी जाएगी। ओबामा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं जो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सूत्रों की मानें तो ओबामा इस दौरान अपनी गाड़ी की जगह उस बुलेट प्रूफ लिमोजिन में आएं जो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए तय की गई है।
अगर ऐसा होता है तो ओबामा पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति भी बन जाएंगे जो अपनी गाड़ी को एक दिन के लिए किनारे कर देंगे।
25 जनवरी को पहुचेंगे भारत
26 जनवरी के मौके पर एक मल्टी एजेंसी कंट्रोल रूम बनाया गया है जो दिल्ली के हर इलाके को पर नजर रखेगा। ओबामा के भारत दौरे के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और हाई अलर्ट पहले ही घोषित किया जा चुका है। ओबामा 25 जनवरी को अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ भारत पहुंचेंगे।
ओबामा की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विज एजेंट्स पहे ही दिल्ली और आगरा पहुंच चुके हैं। उन्होंने राजपथ और दिल्ली के बाकी इलाकों के उन रास्तों का सर्वे भी कर लिया है जहां से ओबामा का काफिला गुजरेगा।
राजपथ पर परेड के दौरान ओबामा, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और नरेंद्र मोदी के साथ ही दूसरे वीवीआईपीज के साथ नजर आएंगे। भारत की सेंट्रल सिक्योरिटी एजेंसीज की ओर से उनकी कैट स्क्वॉयड को जगह-जगह पर तैनात किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications