Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़: भाजपा से पहली बार मैदान में 14 महिला प्रत्याशी, पहली सूची में कांग्रेस से सिर्फ एक नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 90 सीटों पर 78 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस बार 14 महिलाओं को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, जबकि 12 सीटों के नामों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना अभी बाकि है। हालांकि एकलौती महिला मंत्री रमशीला की टिकट जरूर भाजपा ने काट दिया है। बता दें कि भाजपा ने 2003 में 6 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था, जिसमें चार को जीत मिली थी। 2008 में दस में छह और 2013 में 11 में छह महिला उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

 first time 14 women candidates of bjp will contest chhattisgarh assembly polls

एक बार फिर भाजपा ने महिलाओं पर भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी की बात करें तो 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। कांग्रेस ने महिलाओं में सिर्फ देवती कर्मा का प्रत्याशी बनाया है। उम्मीद है कि कांग्रेस भी महिलाओं को ज्यादा मौका दे सकती है।

इन महिलाओं को मिला टिकट

भरतपुर सोनहत - चंपा देवी पावले

भटगांव - रजनी रविशंकर त्रिपाठी

सारंगढ़- केराबाई मनहर

धर्मजयगढ़ - लीनव राठिया

मरवाही - अर्चना पोर्ते

तखतपुर - हर्षित पांडेय

चंद्रपुर - संयोगिता सिंह जूदेव

खल्लारी - मोनिका साहू

सिहावा - पिंकी शिवराज शाह

धमतरी - रंजना साहू

दुर्ग सिटी - चंद्रिका चंद्राकरॉ

डोंगरगढ़ - सरोजनी बंजारे

मोहला मानपुर - कंचनमाला भूआर्य

कोंडागांव - लता उसेंडी

महिलाओं को टिकट देने के मामले में भाजपा की अपेक्षा कांग्रेस ने अधिक दरियादिली दिखाई है। हर चुनाव में कांग्रेस में महिला प्रत्याशियों की संख्या भाजपा व अन्य दलों से अधिक रहती है। 2003 में कांग्रेस ने आठ महिलाओं को टिकट दिया, जबकि 2008 में 10 तथा पिछले चुनाव में सर्वाधिक 14 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। इसके विपरीत भाजपा ने 10 व 11 महिलाओं को टिकट दिया। इसके बावजूद चुनाव जीतकर सदन में पहुंचने के मामले में भाजपा की महिलाएं आगे हैं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सपा ने 9 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, गोंगपा से गठबंधन पर भी मुहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+