तमिलनाडु में मोदी की पहली रैली आज, शामिल हो सकते हैं रजनीकांत
त्रिचरापल्ली। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी की आज दक्षिण भारत में पहली रैली है। आज वह तमिलनाडु के त्रिचरापल्ली में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत के भी शामिल होने की चर्चा हैं। बताया जा रहा है कि मोदी की रैली में शामिल होने के लिए दस रूपये का टिकट खरीदना होगा। यह गौर करने की बात है कि हैदराबाद में हुई मोदी की रैली में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए थे, जिसे देखने के बाद ही अब इसकी कीमत बढ़ा दी गई है।
त्रिचरापल्ली में यह रैली पुनमलई इलाके के गोल्डेन रॉक रेलवे ग्राउंड पर आयोजित की गई है।

इस रैली में तमिलनाडु में भगवान का दर्जा रखने वाले रजनीकांत भी शामिल हो सकते हैं। इस दौरान उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मोदी ने कल भोपाल में कांग्रेस को ललकार कर कहा था कि हमारा अभी कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा नहीं हुआ है। वह यहां फिर इसी सपने को दोहराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications