QUAD Leaders’ Virtual Summit: PM मोदी ने बताया एजेंडा, बाइडेन के साथ जापान, आस्ट्रेलिया के PM शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित क्वॉड देशों के नेताओं की पहली वर्जुअल बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन भी शामिल रहे।
Recommended Video

बैठक में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हमारा एजेंडा वैक्सीन, क्लाइमेट चेंज और उभरती तकनीक जैसे क्षेत्रों को कवर करते हुए क्वॉड वैश्विक अच्छाई के लिए एक ताकत बनाना है।
पीएम मोदी ने कहा कि क्वॉड की उम्र हो गई है और यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता के महत्वपूर्ण स्तम्भ के रूप में बना रहेगा।
अमेरिका साथ काम करने को प्रतिबद्ध- बाइडेन
क्वॉड नेताओं की पहली वर्चुअल सम्मेलन में बोलते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा "संयुक्त राज्य अमेरिका स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपके (क्वॉड) और क्षेत्र में हमारे सभी सहयोगियों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह समूह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह व्यावहारिक समाधान और ठोस परिणामों के लिए समर्पित है।"
जो बाइडेन के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद ये क्वॉड के नेताओं की किसी भी मंच पर यह पहली मुलाकात है।
हिंद-प्रशांत तय करेगा भाग्य- स्कॉट मॉरिसन
वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए आस्ट्रेलिया के प्रधानंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा "यह हिंद-प्रशांत ही है जो अब 21 वीं सदी में दुनिया के भाग्य की रूप-रेखा तय करेगा। हिंद-प्रशांत में महान लोकतंत्रों के चार नेताओं के रूप में हमारी साझेदारी शांति, स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक बनाएं और क्षेत्र के कई देशों के साथ ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।"












Click it and Unblock the Notifications