180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली RRTS ट्रेन की पहली तस्वीर आई सामने, जानिए क्या है खास

180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली RRTS ट्रेन की पहली तस्वीर आई सामने, जानिए क्या है खासियत

नई दिल्‍ली। भारत की पहली (RRTS) ट्रेन का पहला लुक शुक्रवार को मोदी सरकार ने पहली बार जनता के लिए सार्वजनिक किया। केन्‍द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रलालय ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) ट्रेन के फर्स्ट लुक आज अनावरण किया गया। यह भारत में 180 किमी प्रति घंटे की गति वाली अपनी तरह की पहली ट्रेन होगी।

 RRTS

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने जब इसकी फोटो शेयर की तो इसे पहले लुक को देखकर सब खुश हो गए। 180 किलोमीटर की रफ्तार से यह ट्रेन हवा से बातें करते हुए सवारियों को उनके डेस्‍टीनेशन पर पहुंचाएगी। आकर्षक दिखने वाली इस ट्रेन में मेट्रो और बुलेट ट्रेनों जैसी सुविधा होगी। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) ट्रेन की पूरी बॉली स्टेनलेस स्टील से बनी होगी। ये एयरोडायनामिक ट्रेनें हल्के होने के साथ-साथ पूरी तरह वातानकुलित होंगी। आरआरटीएस ट्रेनों में 2x2 ट्रांसवर्स आरामदायक सीटें, यात्रियों के पैर रखने के लिए पर्याप्त जगह, खड़े होकर यात्रा करने वाले लोगों के लिए काफी जगह होगी। सामान रखने के लिए रैक और मोबाइल चार्जर भी इसमें होंगे। माना जा रहा है कि 2022 तक ये ट्रेन बन कर तैयार हो जाएंगी।

 RRTS

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शुक्रवार (25 सितंबर ) को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन के पहले लुक जनता के सामने पेश किया। इस दौरान दिल्‍ली परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह और एनसीआरटीसी के बोर्ड के सदस्यों उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+