गिरफ्तारी के बाद हथकड़ी लगे डॉन छोटा राजन की पहली तस्‍वीर

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत में सबसे बड़े क्राइम सिंडिकेट का बॉस, अंडरवर्ल्‍ड दुनिया का कुख्‍यात नाम और कई हत्‍याओं का संगीन आरोपी राजन सदाशिव निखलजे उर्फ नाना उर्फ छोटा राजन की इंडोनेशिया में गिरफ्तारी के बाद पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में छोटा राजन इंडोनेशिया पुलिस कस्‍टडी में दिख रहा है। वीडियो उस वक्‍त का है जब छोटा राजन को बाली थाना ले जाया जा रहा था।

First photo of Chhota Rajan after arrest in Bali
इस बीच, एक न्यूज चैनल के सवालों का जवाब देते हुए छोटा राजन ने कहा है कि वह किसी से नहीं डरता। बता दें कि ऐसी खबरें थीं कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से बचने के लिए छोटा राजन खुद भारत आना चाहता है। इंडोनेशिया के बाली में सोमवार को छोटा राजन पकड़ा गया था।

भारत नहीं आना चाहता है छोटा राजन

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक छोटा राजन भारत नहीं आना चाहता। राजन ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उसे जिम्‍बॉव्‍वे भेज दिया जाए। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक छोटा राजन ने भारत में अपनी जान का खतरा बताया है। राजन ने बताया है कि उसके परिवार में कोई नहीं है और वह जिम्बॉब्वे में रह रहा है ऐसे में उसे वापस वहीं भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+