बिहार चुनाव: पहले चरण की इन छह चर्चित सीटों से तय होगा, क्या है जनता का रुख
बिहार चुनाव: पहले चरण की इन छह चर्चित सीटों पर से तय होगा इलेक्शन में जनता का रुख
नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 71 पर आज वोटिंग हो रही है। आज बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, नवादा, गया, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर, भभुआ, बक्सर जिलों में मतदान हो रहा है। इन सीटों पर कुल 1066 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यूं तो चुनाव में हर वोट और हर सीट की अहमियत है लेकिन हम आपको इन 71 में से छह चर्चित सीटों के बारे में बता रहे हैं। जिन पर जनता का रुख काफी कुछ तय करेगा। इन सीटों पर जनता का वोटिंग ट्रेंड क्या है, ये काफी कुछ साफ कर देगा।

मोकामा और लखीसराय सीट
मोकामा सीट पर बाहुबली कहे जाने वाले अनंत सिंह राजद के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला जदयू के राजीव लोचन नारायण से है। अनंत सिंह 2015 में यहां से निर्दलीय जीते थे। उससे पहले दो बार जदयू के टिकट से जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार वे राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। अनंत सिंह बिहार के बहुत ही चर्चित नेता हैं, इस समय वो जेल में हैं। ऐसे में इस सीट को लेकर काफी चर्चा है।
लखीसराय सीट से बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के अमरीश कुमार से है। बीते दो चुनाव में भाजपा ने ये सीट जीती है। इस बार भाजपा और कांग्रेस में यहां सीधा मुकाबला है।
Recommended Video

कहलगांव और जमुई विधानसभा सीट
कहलगांव सीट पर कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता और मौजूदा विधायक सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा के पवन यादव से हैं। बिहार कांग्रेस यूनिट चीफ सदानंद सिंह ने नौ बार इस सीट को जीता है। ऐसे में ये कांग्रेस की सबसे मजबूत सीट कही जाती है।
जमुई सीट पर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की तरफ से शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रेयसी सिंह के चुनाव लड़ने से चर्चा में है। भाजपा की युवा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह की राजद के विजय प्रकाश से सीधी लड़ाई मानी जा रही है। एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रहे चुनौती दे रहे जमुई के सांसद और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने खुल कर श्रेयसी का समर्थन किया है।

दिनारा और गया शहरी सीट
दिनारा विधानसभा सीट रोहतास जिले में आती है। दिनारा सीट बिहार के हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है। सीट पर एनडीए की ओर से जेडीयू ने अपने मौजूदा विधायक और मंत्री जय कुमार सिंह पर भरोसा जताया है जबकि आरजेडी की ओर से विजय मंडल उम्मीदवार हैं। दिनारा विधानसभा सीट पर 2015 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के जय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी।
गया शहरी विधानसभा सीट से सात बार से बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार विधायक हैं। प्रेम कुमार 1990 से भाजपा के टिकट पर लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार भी भाजपा ने प्रेम कुमार को ही उम्मीदवार बनाया है। प्रेम कुमार की वजह से ये सीट चर्चा में है।

पहले चरण में किसके कितने उम्मीदवार
पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर कुल 1066 उम्मीदवारों में से छह मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की सियासी किस्मत का भी फैसला होना है। 2015 के विधानसभा चुनावों में इन 71 सीटों में से राजद को 27, जेडीयू को 18 और कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं। बीजेपी को 13, हम और रालोसपा को एक-एक सीट मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications