दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को मिली अस्पताल से छुट्टी, इतने दिनों के इलाज के बाद हुआ ठीक

दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मरीज को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली, 02 अगस्त : दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मरीज को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 दिनों के बाद उसकी तबीयत ठीक हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे आज छुट्टी दे दी। मंकीपॉक्स के संक्रमण को ठीक होने में 25 दिन लग गए।

एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर सुरेश कुमार
Photo Credit:

एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि हमने उस मरीज को सफलतापूर्वक छुट्टी दे दी है जो दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला था। 25 दिनों में वह बिल्कुल ठीक हो गया। अब उसे कोई लक्षण नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ और खुश होकर घर गया है।

नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित

वहीं, राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली में रहने वाला एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,उसका हाल में किसी विदेश यात्रा का रिकार्ड नहीं है। बता दें कि केरल में मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह देश में मंकीपॉक्स से मौत का पहला और इकलौता मामला है।

Recommended Video

    Monkeypox Virus से पहली Death, दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है खतरा | वनइंडिया हिंदी | *News

    दो संदिग्ध मामला और

    डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि नाइजीरियाई व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसे विभिन्न परीक्षण करने के साथ-साथ सहायक उपचार दे रहे हैं। जबकि, दो संदिग्ध मामला भी मिला है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला, नाइजीरियाई युवक संक्रमित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+