सजा के बाद कैसे बीती राम रहीम की पहली रात, फिर दिखाई 'नौटंकी'
Recommended Video

रोहतक। 2 साध्वियों से रेप करने का दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने 20 साल के कैद की सजा सुनाई है। हरियाणा की रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद जेल में उसने अपनी पहली रात गुजारी। कभी अरबों की संपत्ति का मालिक रहे बाबा को अब जेल से हुई कमाई पर जीना खाना होगा। राम रहीम के वो ऐशो आराम के दिन अब गए जब वो करोड़ों की गाड़ियों से चलता था और जनता को पांवों की धूल समझता था।

कुछ ऐसी बीती पूरी रात
मिली जानकारी के अनुसार वो सो नहीं सका और पूरी रात बैरक में इधर से उधर टहलता रहा। बताया गया कि रात के खाने में गुरमीत राम रहीम को 4 रोटी और सब्जी दी गई थी लेकिन उसने सिर्फ आधी रोटी और थोड़ी सी सब्जी खाई और बाकी खाना छोड़ दिया। बता दें कि अपनी दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म करने के में मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई है।

तबीयत ठीक नहीं है
पहली रात जब जेल वार्डन राम रहीम के पास खाना लेकर गया तो राम रहीम ने कहा कि नहीं खाना। इसके बाद जेल वार्डन ने पूछा तबीयत ठीक है? जिस पर राम रहीम ने कहा नहीं। जिस पर वार्डन ने कहा डॉक्टर को बुलाया और फिर उसका चेकअप किया। हालांकि डॉक्टर ने भी कहा कि तबीयत बिल्कुल ठीक है। बेवजह परेशन हो रहे हैं। इसके बाद दवा दी लेकिन राम रहीम ने इसे नहीं खाया।

माली के साथ फैक्ट्री का काम
राम रहीम के वकील एस,के गर्ग नरवाना ने कहा कि राम रहीम को 10-10 साल की सजा अलग-अलग भुगतनी होगी। इसके साथ ही राम रहीम को जेल में माली के साथ फैक्ट्री का काम करना होगा। जहां उसे हर रोज का 40 रुपए का मेहनताना मिेलेगा। वहीं जेल सूत्रों की मानें तो जैसे ही राम रहीम को सजा सुनाई गई वो तुरंत फर्श पर बैठ गया और रोने लगा।

डॉक्टरों ने मेडिकल चेक अप किया।
रोहतक जिला जेल की लाइब्रेरी में बनाए कोर्ट रूम से राम रहीम को वार्डेन खींच कर ले गया। इसके बाद जेल में ही डॉक्टरों ने उसका मेडिकल चेक अप किया। जिसमें वो पूरी तरह से पूरी तरह से फिट मिले। राम रहीम को अदालत ने 30 लाख रुपए जुर्माना भरने का फैसला भी सुनाया है।












Click it and Unblock the Notifications