Monkeypox In Delhi : दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला, CM केजरीवाल ने कहा- मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है
नई दिल्ली, 24 जुलाई: कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स बीमारी भी भारत में प्रवेश कर चुकी है। राजधानी दिल्ली में भी मंकीपॉक्स का मामला सामने आ गया है। मरीज को मौलाना आजाद मेडिल कॉलेज में भर्ती करया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल ने कहा कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया। मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। हमने एलएनजेपी में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है।
Recommended Video

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने रविवार को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रविवार को दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र के देशों से मंकीपॉक्स के लिए निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने का आह्वान किया है, इस बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स तेजी से उन देशों में फैल रहा है जिन्होंने इसे पहले नहीं देखा है। पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में मामले केंद्रित हैं। हमारे उपाय संवेदनशील या भेदभाव से रहित होने चाहिए।
दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला
दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। मरीज को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 31 वर्षीय व्यक्ति को बुखार और त्वचा पर घाव होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
WHO ने भी जारी की गाइडलाइंस
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोटिक संक्रमण है। यह बीमारी संक्रमित जानवरों के जरिए इंसानों में फैलती है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, मंकीपॉक्स का अभी तक कोई प्रमाणित उपचार नहीं है। केवल लक्षणों को देखकर सहायक उपचारों से ही इस पर काबू पाया जा सकता है। मंकीपॉक्स में आमतौर मरीज में बुखार, दाने और गांठ दिखती हैं। इसके लक्षण दो से चार हफ्तों में दिखाई पड़ते हैं। हालांकि, ये खुद ही ठीक भी हो जाते हैं। हाल के वक्त में इस बीमारी से मृत्यु दर का अनुपात लगभग 3-6 फीसदी रहा है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications