कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस में बंटा कश्मीर का शाही परिवार
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। कभी कश्मीर के महाराजा रहे हरि सिंह और उऩके पुत्र केन्द्रीय मंत्री करण सिंह के परिवार के सदस्य आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अलग-अलग दलों से किस्मत आजमाएँगे। हरि सिंह के दूसरे पौत्र विक्रमादित्य सिंह मुफ्ती मुहम्मद सईद के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के स्टार प्रचारक होंगे।

अजातशत्रु नेशनल कांफ्रेस में
कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे डॉ. कर्ण सिंह कांग्रेस में हैं और डॉ. कर्ण सिंह के छोटे बेटे अजातशत्रु नेशनल कान्फ्रेंस के विधायक हैं। जबकि अब डॉ सिंह के ही बड़े बेटे ने पीडीपी का दामन थामा है। पीडीपी चाहती है कि वे अपने भाई के खिलाफ ही लड़ें। पर, इस बात की संभावना कम है।
कुछ समय पहले मुफ्ती मुहम्मद सईद और सांसद महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में विक्रमादित्य सिंह ने पीडीपी ज्वाइन की थी। उऩका जम्मू क्षेत्र में है। विक्रमादित्य कहते रहे हैं कि कि वह जम्मू के विकास के लिए काम करते रहेंगे। विक्रमादित्य बिजनेसमैन हैं। उऩके हिमाचल प्रदेश में कई होटल हैं।
विक्रमादित्य नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अब यह देखने वाली बात है कि नगरोटा में वे अपने भाई के खिलाफ ही लड़ते हैं। कश्मीर की सियासत को समझने वावे दावा करते हैं कि कश्मीर में अब भी सब लोग हरि सिंह के परिवार को बेहद सम्मान की नजरों से देखता है।












Click it and Unblock the Notifications