सावन के पहले दिन जय भोलेनाथ से गूंजे शिवालय, देखें तस्वीरें
पटना। शनिवार से 29 दिनों का पवित्र महीना सावन शुरू हो गया है, हिंदूओं का सबसे पावन महीना माने जाने वाले सावन का शिवभक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसलिए आज जगह-जगह लोगों ने दिन की शुरूआत भगवान शिव की पूजा से की।

आज बैद्यनाथ धाम सहित देश के सभी शिवालयों में जय भोलेनाथ के नारे लगे। भक्तजनों में लंबी कतार में लगकर पूजा अर्चना की और शंभू नाथ से घर-परिवार और देश की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।
वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ सहित कई शहरों में सुबह से ही लोग शिव मंदिरों के बाहर लम्बी कतारों में लगे हुए थे। इस मौके पर आने वाले श्रद्घालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनजर मंदिरों में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, सावन में मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कि गए हैं। बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर, इलाहाबाद में मन कामेश्वर मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications