टिकट मिला, अब नामांकन पत्र लेने के लिए लाइन में लगे बीजेपी के नेताजी
nomination, madhya pradesh, first day, नामांकन पत्र, बीजेपी के नेताजी, मध्य प्रदेश निर्वाचन सदन
id='top-searched-articles'>
भोपाल।
मध्य प्रदेश में अब कुछ दिनों में ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। कल बीजेपी ने विधायकों के उम्मीदवार की घोषणा की। नाम फाइनल होते ही बीजेपी के उम्मीदवार मध्य प्रदेश निर्वाचन सदन पहुंच गए। पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। सबसे पहले मुरैना की जौरा सीट से विधायक सूबेदार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। भोपाल की बात करे तो भोपाल में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं। पहले दिन 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए, लेकिन किसी ने जमा नहीं किया। हुजूर से मनफूल मीणा बीजेपी जिलाध्यक्ष के पति श्याम सिंह मीणा और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नी मंगल सिंह के पति मंगल सिंह ने नामांकन पत्र लिया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारिख 9 नवंबर हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>सामान्य वर्ग को नामांकन फॉर्म के साथ दस हजार रुपए और आरक्षित वर्ग को पांच हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी है। नामांकन दाखिले के साथ ही चुनाव खर्च का हिसाब शुरू हो जाएगा। बीजेपी की सूची में इंदौर का नाम ना होने और कांग्रेस की लिस्ट ना आने के कारण यहां सिर्फ निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए। इंदौर में नामांकन लेने और जमा कराने की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। जबलपुर के जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशियों के नामांकन भरने के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं, यहां रिटर्निंग अधिकारी और पुलिस तैनात हैं। गुना कलेक्ट्रेट में चारों विधान सभाओं के लिए केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी परीक्षा को सफल कराने के लिए प्रशासन तैयार है, वहीं नेता भी जुटे है। कागजी कार्रवाई जहां नेता कर रहे हैं. वहीं चुनावी वादे भी कर वोटरो को रिझाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में इनकी कोशिश कितनी रंग लाती है, ये तो 11 दिसंबर को ही पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications