Manipur: इंफाल में हथियारबंद बदमाशों ने बनाया ASP के घर को निशाना, फायरिंग में 4 वाहन क्षतिग्रस्त
Manipur News: एक तरफ मणिपुर में शांति के बाद फिर से हिंसा का माहौल पनप जाता है। तो दूसरी तरफ पुलिस का अभियान भी जारी है। जिसके तहत दो दिन पहले यानी 25 फरवरी को मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के दो गांवों से भारी मात्रा में हथियार, मोर्टार और गोला-बारूद बरामद किया था। वही अब पुलिस अधिकारी के इंफाल स्थित घर पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोल दिया।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इंफाल में सीनियर पुलिस अधिकारी के आवास पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया, जिसमें चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

फायरिंग में वाहन क्षतिग्रस्त
इंफाल में मंगलवार शाम हथियारबंद बदमाश ने एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के घर पर हमला कर दिया। गोलीबारी में आवास पर खड़े चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने की जवाबी फायरिंग
पुलिस के मुताबिक शाम करीब 6.20 बजे इंफाल पश्चिम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मायेंगबाम के घर पर गोलीबारी की सूचना मिली। एसपी आवास पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने भी हमलावर के जवाब में गोलियां चलाईं।
हमलावर फरार, वजह का नहीं चला पता
हालांकि, हमलावर फरार है और हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं।
पुलिस ने पकड़ा भारी गोला-बारूद
इससे पहले मणिपुर पुलिस ने हिंसा से सबसे ज्यागा प्रभावित रहने वाले चुराचांदपुर जिले में कार्रवाई की, जहां के दो गांवों से भारी मात्रा में हथियार, मोर्टार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। इसके अलावा नकली नोट भी मिले थे। वहीं इंफाल पश्चिम जिले के कीसंपत जंक्शन से 3 लोगों को पकड़ा था, जिनके पास से राइफल्स जब्त की गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications