सीमा पर पाक की ओर से फायरिंग, BSF का एक जवान घायल
पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में बोदिया पोस्ट पर सुबह से फायरिंग की जा रही है। इस फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है।
नई दिल्ली। आतंकवाद को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
पाकिस्तान की ओर शुक्रवार दोपहर 12.40 पर जम्मू और कश्मीर के रजौरी में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। हालांकि इस सीजफायर उल्लंघन का जवाब भारतीय सेना ने बखूबी दिया।

बताया गया कि पाक की ओर से छोटे और ऑटोमेटिक हथियारों से सीजफायर किया गया।
#FLASH: Ceasefire violation by Pakistan in J&K's Rajouri from 1240 hrs using small arms and automatics, being responded by Indian troops
— ANI (@ANI_news) October 21, 2016
इससे पहले पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में बोदिया पोस्ट पर सुबह से फायरिंग की जा रही थी। इस फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है।
बीएसएफ भी फायरिंग का जवाब दे रही है। बीएसएफ की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान रेंजर्स का एक जवान भी मारा गया है।
#FLASH: Firing by Pakistan at Bobiya post in Hiranagar sector (J&K), BSF retaliates.
— ANI (@ANI_news) October 21, 2016












Click it and Unblock the Notifications