इस वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगातर रोकी गई ट्रेन, बड़ा हादसा टला

हापुडः रविवार की रात यूपी के हापुड रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन में ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक से ट्रेन रोक दी। इस खबर से स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाने की वजह से किसी को चोट नहीं आई है, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रेन ड्राइवर ने जब डिब्‍बे से धुंआ निकलता देखा तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका दिया और कंट्रोल रूम व दमकल विभाग को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाडियां मौके पर पहुंची।

दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर किसी तरह से काबू पा लिया। इस हादसे मे किसी के भी नुकसान होने की खबर नहीं है।

ये हादसा ट्रेन नम्‍बर 14258 काशी-विश्‍वनाथ एक्‍सप्रेस दिल्‍ली से चलकर वाराणसी के लिए जा रही ट्रेन में हुआ। जैसे ही ट्रेन यूपी के हापुड़ स्टेशन पहुंची तो इंजन के पीछे लगे लगेज के डिब्‍बे में एकाएक धुंआ उठने लगा तो ट्रेन यात्रियों में हडकंप मच गया।

इस घटना के बाद रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन से इंजन को अलग किया। ट्रेन की बिजली वायरिंग में खराबी होने के चलते ट्रेन में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- इस मंत्र का जाप करने से खुश होते हैं भगवान शिवजी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+