'जम्मू कश्मीर में 35 वर्षों तक आतंक की आग', अमित शाह का '3 सियासी परिवारों' पर तंज
Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर के अखनूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुफ्ती, अब्दुल्ला परिवार समेत कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि ये तीन परिवार चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, आतंकवाद को केंद्र शासित प्रदेश में वापस नहीं लाया जा सकता है। गृह मंत्री ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला के दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पर शनिवार को गांधी, मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार के अधीन 35 वर्षों तक रहा और आतंक की आग में जलता रहा। आज अखनूर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि ये तीन परिवार चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, आतंकवाद को केंद्र शासित प्रदेश में वापस नहीं लाया जा सकता है।
मंच से शाह ने कहा, " गांधी परिवार, मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार का जम्मू कश्मीर पर 35 वर्षों शासन रहा। इस दौरान प्रदेश आतंक की आग में जल रहा था। कश्मीर में 3 हजार दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया था, 40 हजार लोग और कई सेना के जवान मारे गए...प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद को जमीन के नीचे दफन कर दिया है...एनसी ने एक एजेंडा जारी किया है जिसका समर्थन राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी कर रही है। क्या आप इससे सहमत हैं? एनसी ने कहा है कि वे तिरंगे के बजाय एक अलग झंडा लाएंगे, वे धारा 370 को बहाल करेंगे, और वे बातचीत करेंगे।"
केंद्रीय मंत्री ने मंच से कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार पहाड़ी, गुज्जर और बकरवाल समुदायों को न केवल नौकरियों में बल्कि प्रमोशन में भी आरक्षण देगी। शाद ने कहा, "आपका एक वोट जम्मू-कश्मीर के युवाओं का मनोबल हमेशा बढ़ाएगा। आपका एक वोट महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेगा। आपका एक वोट यह सुनिश्चित करने के लिए है कि एससी, एसटी, ओबीसी और पहाड़ी गुज्जर भाइयों के लिए आरक्षण हमेशा जारी रहे।" आपका एक वोट पाकिस्तान को कड़ी प्रतिक्रिया देने के लिए है।"
उन्होंने जम्मू कश्मीर चुनाव 2024 को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह चुनाव सिर्फ जम्मू-कश्मीर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद से यहां दो झंडे और दो संविधान थे और इन्हें खत्म करने के लिए ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया था। 5 अगस्त को, 2019, मोदी जी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा बन गया। ऐसे में ये चुनाव बेहद अहम है।












Click it and Unblock the Notifications