फायर पान के बाद मार्केट में आया फायर मोमोज, इंटरनेट पर वीडियो देख लोगों के मुंह में आया पानी
नई दिल्ली, नवंबर 01। दिल्ली-एनसीआर में स्ट्रीड फूट का टेस्ट अच्छे से अच्छे रेस्टोरेंट और होटल को मात देता है और यही वजह है कि राजधानी दिल्ली में स्ट्रीट फूड खूब बिकता भी है और लोग धड़ल्ले से उसे खाते भी है। दिल्लीवाले वैसे ही फूडी माने जाते हैं। ऐसे में उन्हें अलग-अलग स्वाद चखने का खूब शौक होता है। ऐसे ही शौकीन लोगों के लिए हम लेकर आए हैं 'फायर मोमोज'। जी हां, अभी तक आपने फायर पान देखा और खाया भी होगा, लेकिन आज हम आपको 'फायर मोमोज' के बारे में बता रहे हैं।

इंदिरापुरम में खाईए फायर मोमोज
मोमोज के शौकीन लोग इस फायर मोमोज का एक बार स्वाद चल लेंगे तो बार-बार इसे खाने के लिए जाएंगे। मोमोज लवर ने अभी तक इस्टीम मोमोज, तंदूरी मोमोज, फ्राई मोमोज, पिज्जा मोमोज जरूर खाए होंगे, लेकिन अगर आपने 'फायर मोमोज' नहीं खाया है तो अभी आप मोमोज की बेहतरीन वेराइटी से थोड़ा दूर हैं। गाजियाबाद के जयपुरिया मार्केट में बिकने वाले इस मोमोज का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैदाइशी फूड ब्लॉगर नाम के एक इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। इस वीडियो को 90 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं और लोगों के मजेदार कॉमेंट भी आ रहे हैं।

कैसे बनते हैं फायर मोमोज?
तेंजी मोमोज नाम के स्टॉल पर ये फायर मोमोज मिलते हैं। ये मोमोज बेचने वाला व्यक्ति पहले कुछ मोमोज को पैन में फ्राई करता है और फिर कुछ सब्जियां डाल देता है। इसके बाद व्यक्ति मोमोज को इस तरह भूनता है कि पूरे पैन में आग लग जाती है। फिर, गर्म सॉस को मोमोज में डालर काफी देर तक उसे फ्राई करता है। इस मोमोज को देखने के बाद तो खुद को रोक पाना वाकई बहुत मुश्किल होता है।

'फायर मोमोज से होगा पेट का कैंसर'
फायर मोमोज के इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कोई इस मोमोज को ट्राई करने की बात कह रहा है तो कोई इन मोमोज से पेट में कैंसर होने का दावा कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications