Telangana: फलकनुमा एक्सप्रेस की कई बोगियों में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

तेलंगाना में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां यदाद्री भुवनगिरी में फलकनुमा एक्सप्रेस की कई बोगियों में आग लग गई। आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन ने रेलवे की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक फलकनुमा एक्सप्रेस बंगाल के हावड़ा से सिकंदराबाद के लिए चलती है। जब ये ट्रेन यदाद्री भुवनगिरी में थी, तो इसकी कई बोगियों में आग लग गई। जिससे अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत सभी ने ट्रेन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

Telangana

प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रेन के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ था। ऐसे में एक डिब्बे में आग लगी। कुछ देर में वो आसपास के डिब्बों में भी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने ट्रेन रोकी और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

Recommended Video

    Telangana: फलकनुमा एक्सप्रेस की कई बोगियों में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

    मामले में एक चश्मदीद ने कहा कि ट्रेन बोम्मईपल्ली और पगिडीपल्ली के बीच रुकी। उसकी S4, S5,S6 में आग लगी थी। जिससे यात्री कूदते नजर आ रहे थे। कुछ देर में स्थानीय लोग भी उनकी मदद के लिए पहुंच गए। उनके मुताबिक यात्रियों ने तेजी से भागकर जान तो बचा ली, लेकिन तीनों बोगियां जलकर खाक हो गईं। उनके अंदर रखा यात्रियों का सारा सामान भी जल गया।

    रेलवे ने दिए जांच के आदेश
    वहीं घटना के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना में जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे के मुताबिक यात्रियों को जो असुविधा हुई है, उसके लिए वो दुख व्यक्त करते हैं। नई ट्रेन की व्यवस्था की जा रही, जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

    पिछले महीने हुआ था बड़ा हादसा
    आपको बता दें कि दो जून को ओडिशा के बालासोर में एक बड़ा हादसा हुआ था, जहां तीन ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं। इस घटना में 292 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+