भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री

Fire in Bhopal-Delhi Vande Bharat: भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में सोमवार सुबह आग लग गई। घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। सबको वक्त रहते बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि आग लगने की खबर सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई थी। कुरवाई स्टेशन के पास उसके C14 कोच से धुंआ निकलता देखा गया। कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई।

train

आग की खबर मिलते ही ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोकी और सभी गेट खोल दिए। जिससे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

मामले में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन सुबह 5.40 पर भोपाल से रवाना हुई थी, जबकि सुबह 7.10 पर ये घटना हुई। इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग बैट्री में लगी थी। हालांकि वो ज्यादा नहीं फैली।

यात्री ने बताई आपबीती
मामले में एक यात्री ने बताया कि उनकी सीट C-14 कोच में थी। तभी कोच के नीचे से आग धधकने की खबर लगी। जिससे सारे यात्री गेट की ओर भागे। जैसे ही ट्रेन रुकी, सभी ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। नीचे उतरने पर उन्होंने देखा की बैटरी में आग लगी थी।

हफ्तेभर पहले भी ऐसी घटना
आपको बता दें कि अभी हफ्तेभर पहले फलकनुमा एक्सप्रेस में आग लग गई थी। ये हादसा तेलंगाना के बोम्मनापल्ली के पास हुआ। हालांकि घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ था, लेकिन ट्रेन के तीन डिब्बे पूरी तरह से बर्बाद हो गए। बाद में रेलवे ने दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की और यात्रियों को आगे भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+