महाराष्ट्र: भिवंडी के एक कारखाने में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में आग लगने का सिससिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुंबई में एक बार फिर अग्नि ने अपना तांडव दिखाया, गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई है। भिवंडी के बाब कंपाउंड में एक कारखाने में आग लगने की घटना घटी। यह आग देर रात लगी। आग लगने की क्या वजह रही इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी अनुसार कारखाने में अचानक आग लगने से नागरिकों को कारखाने में धुआं और आग की लपटे दिखाई दीं। इसके बाद तुंरत नागरिकों द्वारा फायर ब्रिगेड को आग लगने की घटना की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने पूरी तरह से कारखाने में लगी आग पर काबू पा लिया। इस घटना में अब तक कितना नुकसान हुआ, यह जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है।

फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास के चलते आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी भी तरह की जीवित हानि नहीं हुई है। पिछले कुछ दिनों से मुंबई में आग की घटना जारी है, लोअर परेल परिसर में भी गुरुवार को नवरंग स्टूडिओ में आग लगने की घटना घटी थी, जिसमें आग बुझाते हुए एक फायर ब्रिगेड का कर्मचारी जख्मी हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications