यूपी: उरई में जिला जज के परिसर में रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग, कार और बाइक स्वाहा
जालौन। यूपी के जालोन जिले के उरई के जिला जजी परिसर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से नीचे खड़ी बाइक और कार में भीषड़ आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि इसकी चपेट में एक कार ओर 4 मोटरसाइकिल आ गए। आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी का महौल हो गया। सूचना पाकर दमकल की दो गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रैफिक जाम भी हो गया था जिसे बाद में यातायात पुलिस ने दुरुस्त करवाया।

आग बुझाने आये अग्निशन के फयर स्टेशन ऑफीसर ने बताया कि ट्रांसफार्मर के शार्ट सर्किट होने सर आग लगी है जिसमे एक मारुति स्वीफ्ट कार व 6 मोटर साईकिल पुरी तरह जल गई है। लेकिन कोई जनहानि का नुकसान नही हुआ।












Click it and Unblock the Notifications