Karnataka: बेंगलुरु की अगरबत्ती फैक्ट्री में आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद
Karnataka Hindi News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार शाम एक फैक्ट्री में आग लग गई। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। इसके साथ ही आसपास की इमारतों को भी ऐहतियातन खाली करवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु के बाहरी इलाके कागलीपुरा में एक अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री स्थित है, जहां शुक्रवार शाम आग लग गई। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। इसके साथ ही फैक्ट्री में अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं पुलिस टीम आग के कारणों का भी पता लगा रही है।
कॉस्मेटिक्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी थी आग
आपको बता दें कि 24 जनवरी को कर्नाटक के शिमोगा में एक कॉस्मेटिक्स सामान बनाने वाली कंपनी में आग लगी थी। इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में उस दौरान शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications